• Latest
  • Trending
नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा जेवर हवाई अड्डे का नाम

नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा जेवर हवाई अड्डे का नाम

October 19, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
Tuesday, October 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा जेवर हवाई अड्डे का नाम

योगी कैबिनेट में प्रस्ताव पास, मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों को सम्मान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 19, 2026
in the blitz
0
नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा जेवर हवाई अड्डे का नाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों के सम्मान में कैबिनेट ने नाम परिवर्तन को मंजूरी दी है।
इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में विकास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

कैबिनेट में अभिनंदन प्रस्ताव पेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कैबिनेट में अभिनंदन प्रस्ताव पेश किया।

YOU MAY ALSO LIKE

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

7 अक्टूबर का दिन इतिहास में दर्ज
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उनका हार्दिक अभिनंदन करती है। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन इतिहास में गौरवशाली दिवस के रूप में दर्ज हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए विशेष गौरव का विषय है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से सांसद और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा में राष्ट्र प्रथम और सेवा के प्रति समर्पण ही उनका मुख्य उद्देश्य रहा है। इस दौरान वैश्विक मंच पर भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

विकास और विरासत के नए युग में शामिल हुआ यूपी
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और सभ्यता से जुड़ी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश अपनी सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए विकास और विरासत के नए युग में शामिल हुआ है।

मुख्यमंत्री ने साल 2014 का जिक्र करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी आए थे, तब उन्होंने कहा था कि ‘मुझे मां गंगा ने बुलाया है। सीएम योगी के मुताबिक, प्रधानमंत्री का यह संकल्प आज उत्तर प्रदेश के विकास का बड़ा आधार बना है। प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

2017 के बाद यूपी ने बनाई नई पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है। साल 2017 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ उत्तर प्रदेश को मिला है। इसकी वजह से प्रदेश ने अपनी नई पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने सुशासन यानी गुड गवर्नेंस को अपनाया है। प्रदेश में लगातार निवेश आ रहा है और आज उत्तर प्रदेश एक सुरक्षित राज्य के रूप में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम किए जा रहे हैं।

मेट्रो, एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल का किया जिक्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चल रही और पूरी हो चुकी विकास परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेट्रो, एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं के जरिए बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में 42 राष्ट्रीय मार्गों के निर्माण का जिक्र किया। इसके अलावा दादरी में बन रहे डेडिकेटेड कॉरिडोर और वाराणसी में राष्ट्रीय जलमार्ग की स्थापना को भी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के रूप में गिनाया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में बने ब्रह्मोस असेंबली प्लांट का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के जरिए उत्तर प्रदेश विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

‘सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर हो रहा काम’
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर काम किया जा रहा है। प्रदेश के गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के विकास के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लंबे अनुभव और मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में अपनी नई पहचान स्थापित की है। प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation