• Latest
  • Trending
Gandhiji's teachings are timeless: Modi

पराली से बने पेट्रोल से चलती है मेरी कार : गडकरी

October 4, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पराली से बने पेट्रोल से चलती है मेरी कार : गडकरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 4, 2024
in the blitz
0
Gandhiji's teachings are timeless: Modi
ब्लिट्ज ब्यूरो

गाजियाबाद। सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दुहाई में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) के पास ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ईपीई से बहुत दिन बाद आया हूं। इसका मेंटिनेंस बहुत खराब है। जो अच्छा काम करेंगे उनको अवॉर्ड देंगे। जो अच्छा काम नहीं करेंगे, उन्हें बाहर किया जाएगा। अभी तक रोड का बहुत रिकॉर्ड बना लिया। अब रिटायर और सस्पेंड करने का समय आ गया है। ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट और टर्मिनेट करने का भी रिकॉर्ड बनाएंगे। इस बात को अधिकारी और ठेकेदार गंभीरता से लें।

गडकरी ने राज्यमंत्री से भी कहा कि रोड पर घूमो ताकि उनकी हालत का पता चल सके। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में पराली के ईंन्धन से हवाई जहाज उड़ेंगे। इस दिशा में काम हो रहा है। पानीपत में इंडियन ऑयल का प्लांट शुरू हो गया है। यहां रोज पराली से एक लाख लीटर एथेनॉल बनाया जा रहा है। हवाई जहाज में प्रयोग होने वाला 88 हजार लीटर ईंन्धन भी तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं जिस गाड़ी से चलता हूं, वह भी पराली से तैयार बायो ईंन्धन से चलती है। इस मौके पर राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, पूर्व मंत्री जनरल वीके सिंह, एनएचएआई सेक्रेटरी अनुराग जैन, एनएचएआई चेयरमैन संतोष यादव, मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

गाजीपुर के कूड़े से बनेगा हाइड्रोजन
नितिन गडकरी ने कहा कि हमने गाजीपुर लैंडफिल के कचरे का प्रयोग दिल्ली-मुंबई हाइवे के निर्माण में किया है। अहमदाबाद में 40 लाख टन कचरा सड़कों में प्रयोग किया गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे में भी गाजीपुर के कचरे का प्रयोग करने का प्रयास था लेकिन सफलता नहीं मिली। नहीं तो कूड़े का पहाड़ खत्म हो गया होता। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने और कचरा खत्म करने के लिए एनएचएआई लगातार प्लास्टिक का प्रयोग रोड बनाने में कर रहा है। गाजीपुर के कूड़े को बायो डायजेस्टर में डालकर पहले मीथेन निकाला जाएगा। फिर हाइड्रोजन बनेगा। इससे दिल्ली-चंडीगढ़ रोड पर हाइड्रोजन का फिलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। साथ ही प्रयास रहेगा कि हाइड्रोजन की कीमत एक डॉलर प्रति किलो हो। यह सिस्टम शुरू होने से भारत ऊर्जा का निर्यात करने वाला देश बन जाएगा।

‘हवा में नहीं करता बातें, पहले खुद प्रयोग करता हूं’
उन्होंने कहा कि ये सारी बातें हवा में नहीं बोली जा रही हैं। पहले खुद प्रयोग करता हूं। इसके बाद ही आगे बताता हूं। अभी हमारी लैब में एक वैज्ञानिक कार्बन डाई ऑक्साइड से एथेनॉल बना रहे हैं। उसमें 55 फीसदी एथेनॉल मिल चुका है। उन्होंने अपील की है कि पेट्रोल और डीजल के बजाय बायो फ्यूल की गाड़ियां खरीदें। इससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना ट्रैक्टर सीएनजी में कनवर्ट कराया। इससे एक लाख रुपये महीने की बचत होती है। सीएनजी की बाइक से केवल एक रुपये प्रति किमी खर्च आता है। पेट्रोल से चलने वाले बाइक का खर्च इससे 60 फीसदी अधिक होता है।

– गाजियाबाद में गडकरी ने सुनाई खरी-खरी
– ईपीई से बहुत दिन बाद आया हूं, इसका मेंटिनेंस बहुत खराब
– अब ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट और टर्मिनेट करने का भी रेकॉर्ड बनेगा

नागपुर में देश का पहला बर्ड ऑक्सिजन पार्क
उन्होंने बताया कि नागपुर में देश का पहला बर्ड ऑक्सिजन पार्क 40 हेक्टेयर में तैयार किया गया है। इसकी खासियत यह है कि यहां फलों के पौधे लगाए गए हैं लेकिन फलों को तोड़ने पर पाबंदी रहेगी। फल पक्षी खाएंगे। पेड़ों से निकलने वाले ऑक्सिजन का प्रयोग लोग करेंगे। उन्होंने लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ दिलाई।

पूरे नॉर्थ ईस्ट में बैंबू से क्रैश बैरियर बनेंगे
गडकरी ने कहा कि कर्नाटक का एक किसान एक एकड़ में बैंबू की खेती कर दो साल में करीब 8 लाख रुपये की आय करता है। अब बैंबू से एथेनॉल, कपड़े, अचार, बैग और जर्सी तक बनती है। एनएचएआई ने नॉर्थ ईस्ट में 80 किमी तक बैंबू से क्रैश बैरियर बनाया है। अधिकारियों से लोहे को बाहर करने के लिए कहा गया है। पूरे नॉर्थ ईस्ट में बैंबू के क्रैश बैरियर बनाए जाएंगे ताकि वहां के लोगों को रोजगार मिले।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation