• Latest
  • Trending

मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो का सफर शुरू

October 18, 2024
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63%

October 30, 2026
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
Friday, October 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो का सफर शुरू

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। मुंबई वासियों को सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिली है। आम लोगों के लिए मुंबई में बीकेसी और आरे के बीच पहली भूमिगत मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू हो गई। मेट्रो प्रशासन इस सेवा के लिए मेट्रो कनेक्ट 3 एप भी लेकर आया है। इसे लेकर आम जनता ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। लोगों ने इसके लिए सरकार की तारीफ की और खुशी जताई।

मेट्रो में सफर कर रहे अब्दुल रजा ने बातचीत में कहा कि यह बहुत अच्छा लग रहा है। इससे समय की बचत होगी। अगर इसे आगे बढ़ाया जाए तो और भी अच्छा होगा। सरकार ने जनता के हित में बहुत ही सराहनीय काम किया है। मैं पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।

YOU MAY ALSO LIKE

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63%

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

ट्रैफिक से नहीं लड़ना पड़ेगा
सत्येंद्र ने कहा कि मुझे जो सुविधाएं दी गई हैं, उसे देखकर मैं बहुत खुश हूं। मेट्रो को गाइड करने के लिए हर जगह स्टाफ मौजूद है। यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि यह मेरी बेबी के साथ पहली यात्रा है, इसलिए यह यादगार रहेगी। इससे समय की बचत होगी। मुंबई के ट्रैफिक में मानसिक प्रताड़ना बहुत होती थी, अब इसमें कमी आएगी। मैं हमेशा मेट्रो से यात्रा करना चाहूंगा। जहांगीर शेख ने कहा कि यह अद्भुत है। पहले जब हम सिंगापुर, स्विट्जरलैंड और दुबई जैसे देशों में जाते थे, तो मुझे बहुत मजा आता था। मुझे लगता था कि ये सारी सुविधाएं मेरे देश में भी होनी चाहिए। अब मुंबई मेट्रो में सफर करने के बाद मुझे लगता है कि मुंबई मेट्रो अन्य देशों की मेट्रो से बेहतर है।

20 साल पहले शुरू होनी थी
सीबी मिश्रा ने कहा कि यह काम 20 साल पहले ही शुरू हो जाना चाहिए था। मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोकल ट्रेन में धक्के खाते हुए गुजारी है। यात्रा करके मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इससे बेहतर क्या हो सकता था। मुंबई में बची हुई लाइनें भी जल्द से जल्द खोली जाएं। मुंबई में ट्रैफिक की समस्या बहुत गंभीर है। इसके समाधान के लिए यह कदम बहुत जरूरी है।

अनुश्री ने बताया कि मुंबई में पहली बार भूमिगत मेट्रो चलाई जा रही है। मैंने यात्रा का आनंद लेने के लिए पहले स्टेशन से यात्रा शुरू की है। सरकार का यह कदम बहुत सराहनीय है। अब मुंबई के लोगों को ट्रैफिक से कम जूझना पड़ेगा। ऑफिस जाने वालों का समय बचेगा। वे अब समय पर अपने काम पर पहुंच सकेंगे।

10 स्टेशन का है अंडरग्राउंड सफर
बीकेसी और आरे के बीच कुल 10 मेट्रो स्टेशन हैं। इस रूट पर मेट्रो ट्रेन हर दिन 96 चक्कर लगाएगी। इस रूट पर लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उनकी यात्रा आसान होगी और समय की भी बचत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मुंबई मेट्रो लाइन तीन में बीकेसी से आरे तक के 12.69 किलोमीटर लंबे प्रथम चरण का उद्घाटन किया था। पीएम मोदी मोदी बीकेसी से सांताक्रूज़ तक गए और फिर वापस आए थे। इस दौरान उन्होंने छात्रों, महाराष्ट्र सरकार की लाडली बहन योजना के लाभार्थियों और भूमिगत लाइन के निर्माण में शामिल श्रमिकों के साथ बातचीत की थी।

सुबह साढ़े छह बजे से चलेगी मेट्रो
मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) के अनुसार एक्वालाइन लाइन पर नियमित परिचालन शुरू हो गया है। एमएमआरसी के अनुसार मेट्रो सोमवार से शनिवार के बीच सुबह 6.30 बजे से रात 10.30 बजे तक मिलेगी। रविवार को सुबह 8.30 बजे से रात 10.30 बजे तक संचालित की जाएगी। एमएमआरसी के अनुसार मेट्रो लाइन पर न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 50 रुपये है। यात्री एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड), मुंबई मेट्रो तीन मोबाइल एप और टिकट वेंडिंग मशीन सहित अन्य माध्यमों से टिकट ले सकते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation