आज की डिजिटल होती दुनिया में, मोबाइल डेटा आधुनिक जीवन को चलाने वाली एक अदृश्य जरूरत बन गया है। दुनिया भर के बाजारों में मोबाइल कनेक्टिविटी की प्रति गीगाबाइट लागत की तुलना करने पर टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर, बाजार में प्रतिस्पर्धा और डिजिटल निर्भरता में बड़े अंतर दिखाई देते हैं।
भारत
मोबाइल डेटा बहुत सस्ता है, जिसकी औसत कीमत लगभग ₹15 ($0.16) प्रति जीबी है। कड़ी प्रतिस्पर्धा और बहुत बड़ी संख्या में ग्राहकों के कारण टैरिफ बहुत कम हैं। आने वाले समय में यह प्रतिस्पर्धा और कड़ी होने जा रही है जिसका लाभ परोक्ष रूप से उपभोक्ता को होगा।
यूनाइटेड किंगडम
मोबाइल डेटा के एक गीगाबाइट की औसत कीमत लगभग ₹50 ($0.62) है। ऑपरेटर अलग-अलग स्तर के डेटा पैकेज देते हैं, जिससे कीमतें वैश्विक औसत से काफी कम रहती हैं।
यूनाइटेड स्टेट्स
यहां तुलनात्मक रूप से डेटा महंगा है, जिसकी औसत कीमत ₹500 ($6.00) प्रति जीबी है। कुछ बड़ी कंपनियों का दबदबा होने के कारण विश्व के सबसे अमीर देश में बाजार महंगे अनलिमिटेड मासिक प्लान पर निर्भर है।
पश्चिम एशिया
प्रमुख शहरी केंद्रों में मोबाइल डेटा की औसत कीमत ₹160 ($1.90) प्रति जीबी है। अत्यधिक डिजिटाइज्ड अर्थव्यवस्थाएं मांग को पूरा करती हैं। टैरिफ में उतार-चढ़ाव के बावजूद दरों में स्थिरता है।
अफ्रीका
कीमतें अलग-अलग हैं, जिनका औसत लगभग ₹150 ($1.80) प्रति जीबी है। जहां प्रमुख शहरी केंद्रों को बेहतर इकोसिस्टम का लाभ मिलता है, वहीं ग्रामीण इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण कुल मिलाकर कीमतें अधिक रहती हैं।
सिंगापुर
मोबाइल डेटा की औसत कीमत ₹40 ($0.45) प्रति जीबी है। कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा ग्राहकों को कुशल और तेज गति वाला डेटा एक्सेस देती है। विविधताओं से भरपूर इस देश में प्रगतिशीलता की गति भी अधिक है। इसके बावजूद दरें स्थिर हैं।
ब्राजील
यहां औसत कीमत लगभग ₹65 ($0.75) प्रति जीबी है। बड़ी कंपनियां ऐसी आबादी को सेवा देती हैं जो मोबाइल का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करती है और सेलुलर कनेक्टिविटी पर काफी निर्भर है।
चीन
इसकी कीमत ₹30 ($0.35) है। इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश और सुपर-एप्स के गहरे एकीकरण के कारण बड़े पैमाने पर कम लागत वाली कनेक्टिविटी मिलती है। मोबाइल निर्माण का हब होने का सीधा लाभ भी उपभोक्ता को मिल रहा हैै।
रूस
मोबाइल डेटा के एक गीगाबाइट की औसत कीमत ₹22 ($0.25) है। मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण मोबाइल इंटरनेट सुलभ और किफायती बना हुआ है। निकट भविष्य में भी दरों के बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही।














