• Latest
  • Trending

म्हाडा अब मुंबई में किराए पर भी देगा घर

December 27, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

म्हाडा अब मुंबई में किराए पर भी देगा घर

- अगले पांच वर्षों में ढाई लाख फ्लैट्स बनाने की योजना

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई । कई वर्षों से मुंबई में अपना एक घर होने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुंबई बोर्ड ने अगले पांच वर्षों में मुंबई में 2.50 लाख नए घरों का निर्माण करने की घोषणा की है। नए घर तैयार करने के साथ ही म्हाडा ने अफोर्डेबल घर की कीमत में 30% तक कटौती करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

म्हाडा मुंबई बोर्ड के मुख्य अधिकारी मिलिंद बोरीकर के मुताबिक, बोर्ड के पास मुंबई में 2 हजार हेक्टेयर जमीन है। वहीं, 114 विभिन्न सहकारी गृहनिर्माण संस्था की बिल्डिंगों का रीडेवलपमेंट होना। पुरानी बिल्डिंगों के रीडेवलपमेंट होने से मुंबई में बड़े पैमाने में हाउसिंग स्टॉक उपलब्ध होगा। विभिन्न योजना के माध्यम से मुंबई बोर्ड को आगामी पांच वर्ष में 2.50 लाख घर उपलब्ध होंगे। रीडेवेलपमेंट प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी आवश्यक अनुमति एक छत के नीचे दी जा रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

घरों की संख्या की तुलना में कई गुना ज़्यादा खरीदार
मुंबई में आसमान छूती घरों की कीमतों की वजह से लोगों को म्हाडा के घरों से काफी उम्मीद रहती है। यही कारण है कि मुंबई बोर्ड के हर एक घर के लिए 40 से अधिक आवेदन म्हाडा को प्राप्त होते हैं। कुछ महीने पहले जारी हुई 2,030 घरों की लॉटरी के लिए 1.29 लाख लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं, 2023 में 4,082 घरों की लॉटरी के लिए म्हाडा को 1.09 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदकों की तुलना में लॉटरी में बेहद कम घर उपलब्ध होने के कारण लोगों का घरों का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। पांच साल में 2.50 घर तैयार होने से लोगों का घरों का सपना जल्द पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है।

क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं
म्हाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जयसवाल के अनुसार, मुंबई समेत एमएमआर ने अधिक से अधिक अफोर्डेबल घर तैयार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। क्लस्टर डिवेलपमेंट, पुरानी सेस बिल्डिंगों का रीडिवेलपमेंट होने से बिल्डरों से अतिरिक्त घर म्हाडा को मिलने और साउथ मुंबई की हजारों की सेस बिल्डिंगों का रीडेवलपमेंट होने से मुंबई में नए घर तैयार होंगे। संजीव के अनुसार, एमएमआर में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि संभावना का पूरा इस्तेमाल नहीं होने पर एमएमआर का चयन नीति आयोग ने ग्रोथ हब के तौर पर किया है। मुंबई बिल्डिंग मरम्मत और पुनर्विकास मंडल के मुख्य अधिकारी मिलिंद शंभरकर के मुताबिक, साउथ मुंबई की पुरानी सेस बिल्डिंगों को रीडिवेलपमेंट का नोटिस देने का काम शुरू कर दिया गया है। राज्य सरकार की तरफ से 5 अधूरे प्रोजेक्ट के अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई है।

म्हाडा के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल वानखेड़े के अनुसार, म्हाडा मुंबई में किराये के घर देने के लिए भी तैयार करेगा। विद्यार्थी और मुंबई में नौकरी के लिए आने वाली महिलओं को किराये के घर उपलब्ध कराये जाएंगे।

क्यों पड़ी म्हाडा को बिल्डरों संग चर्चा की ज़रूरत
नीति आयोग ने एमएमआर क्षेत्र का चयन ग्रोथ हब के तौर पर किया है। आयोग ने 2030 तक एमएमआर में 30 लाख अफोर्डेबल घर तैयार करने का लक्ष्य रखा है। 30 लाख घरों में 8 लाख घर तैयार करने का जिम्मा म्हाडा ने लिया है। 8 लाख में से 2.50 लाख घर मुंबई में बनेंगे। क्षेत्र में लाखों घरों का निर्माण निजी बिल्डरों की भागीदारी के बगैर संभव नहीं है। इसीलिए म्हाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने सेक्टर से जुड़े विभिन्न लोगों के साथ चर्चा सत्र का आयोजन किया था।

साथ ही प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करने के लिए कई नियमों में बदलाव भी किए गए हैं। अफोर्डेबल घरों की कीमतों में कैसे 30% तक की कटौती की जा सकती है, इस पर भी काम किया जा रहा है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation