• Latest
  • Trending
Metro started running till Kanpur Central

कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो ने लगाई दौड़

December 27, 2024
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Friday, September 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो ने लगाई दौड़

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2024
in the blitz
0
Metro started running till Kanpur Central
ब्लिट्ज ब्यूरो

कानपुर। शहर में मेट्रो परियोजना का विस्तार जारी है। शहर के 2 रूटों पर स्टेशनों और एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। अब शहरवासी आईआईटी से मोतीझील के आगे मेट्रो का सफर कर सकेंगे। विगत दिवस मोतीझील से आगे बढ़कर मेट्रो कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन तक ट्रायल रन पर निकली। अब आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक परिचालन के बाद मेट्रो पांच भूमिगत स्टेशनों को जोड़ते हुए कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक आगे का सफर तय कराएगी।

14 स्टेशनों के बीच चलेगी मेट्रो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब 14 स्टेशनों तक नेटवर्क बढ़ जाएगा और 15 किलोमीटर का विस्तार होगा जिसमें ऊंचे और भूमिगत, दोनों हिस्से हैं। विस्तारित नए ट्रैक का उद्घाटन 7 जनवरी को होने वाला है जो कानपुर के शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है। फिलहाल, चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक ट्रायल रन सफल रहा।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

कानपुर ऑरेंज लाइन स्टेशन लिस्ट
फिलहाल, मेट्रो कानपुर आईआईटी, कल्याणपुर, एसपीएम अस्पताल, विश्वविद्यालय, गुरुदेव चौराहा, गीतानगर, रावतपुर, एलएलआर अस्पताल (हैलट) और मोतीझील स्टेशन के बीच संचालित है लेकिन, चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज, कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन, झकरकटी बस टर्मिनल, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता के बीच निर्माण कार्य जारी है।

आईआईटी टू नौबस्ता मेट्रो रूट
कानपुर मेट्रो के विकास से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। जानकारी के लिए बताते चलें कि वर्तमान में करीब 24 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-1 में आईआईटी कानपुर से नौबस्ता के अंतर्गत मेट्रो की सेवाएं आईआईटी से मोतीझील के पहले 9 किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर चल रही हैं। फिलहाल, आईआईटी से मोतीझील तक आने में करीब 15 मिनट का समय लगता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आईआईटी से सेंट्रल तक आने में अब करीब 25 से 30 मिनट तक समय लगेगा।

ऑरेंज लाइन मेट्रो का सिग्नलिंग कार्य
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑरेंज लाइन मेट्रो को मोतीझील से चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा और नयागंज स्टेशन तक पटरियों के बीच गैपिंक, ट्रैक पर पॉवर सप्लाई, स्टेशन प्लेटफार्म गैप इत्यादि को बारीकी से परख लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नयागंज और कानपुर सेंट्रल के बीच 1.5 किलोमीटर के खंड पर ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो गया है। संचालन के लिए सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणाली जल्द ही स्थापित की जाएगी।

कानपुर मेट्रो ब्लू लाइन
कानपुर ब्लू लाइन मेट्रो ट्रैक का निर्माण कार्य जारी है। संभावना है कि 2025 में इस रूट पर भी मेट्रो दौड़ने लगेगी। मेट्रो का यह कॉरिडोर 8.9 किमी लंबा है जो चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय से बर्रा-8 तक बन रहा है। इस रूट पर कुल 8 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इन 8 स्टेशनों में से रावतपुर में ऑरेंज लाइन के बीच ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज होगा। इस कॉरिडोर पर कृषि विश्व विद्यालय, रावतपुर (ऑरेंज लाइन के लिए इंटरचेंज स्टेशन), काकादेव, डबल पुलिया, विजय नगर, शास्त्री चौक, बर्रा-7 और बर्रा-8 तक मेट्रो रूट का भूमिगत और एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

कानपुर मेट्रो का किराया
ऑरेंज लाइन मेट्रो रूट पर यात्रियों को 40 रुपये के टिकट से आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक 25 मिनट में पहुंचाएगी। सवारियों को प्रोत्साहित करने के लिए यूपीएमआरसी ने स्मार्ट कार्ड का उपयोग करने पर यात्रियों के लिए किराए में 10 प्रतिशत की छूट की बात कही है। इस प्रक्रिया से मेट्रो से यात्रा करने वालों लोगों की संख्या में इजाफा होगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation