• Latest
  • Trending

कोनेरू हंपी शह और मात के रैपिड गेम की ‘मलिका’ बनीं

January 3, 2025
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कोनेरू हंपी शह और मात के रैपिड गेम की ‘मलिका’ बनीं

शतरंज में भारत के लिए शानदार रहा वर्ष 2024

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 3, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

न्यूयॉर्क। शतरंज के खेल में भारत का दबदबा जारी है। डी. गुकेश के विश्व चैंपियन बनने के बाद कोनेरू हंपी ने दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हरा यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले हंपी ने 2019 में जॉर्जिया में यह खिताब जीता था। इसी के साथ भारत की नंबर एक महिला खिलाड़ी चीन की जू वेनजुन के बाद एक से अधिक बार यह खिताब जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। 37 वर्षीय हंपी ने 11 में से 8.5 अंक के साथ टूर्नामेंट को खत्म किया।

हंपी ने जीत दर्ज करने के बाद कहा, मैं बहुत उत्साहित हूं और मुझे बहुत खुशी है। मुझे उम्मीद थी कि यह बहुत कठिन दिन होगा, किसी तरह के टाई-ब्रेकर की तरह। लेकिन जब मैंने बाजी खत्म की, मुझे तब पता चला जब मध्यस्थ ने मुझे बताया और यह मेरे लिए एक तनावपूर्ण क्षण था। काले मोहरों के साथ खेलने वाली इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा, यह काफी अप्रत्याशित है क्योंकि पूरे साल मैं संघर्ष करती रही हूं और कई टूर्नामेंट में प्रदर्शन काफी खराब था जहां मैं अंतिम स्थान पर रही। इसलिए यह मेरे लिए आश्चर्य है। हंपी ने कहा, मुझे लगता है कि यह मेरे परिवार के समर्थन की वजह से संभव हुआ। मेरे पति और मेरे माता- पिता… वे मेरा बहुत समर्थन करते हैं। जब मैं यात्रा करती हूं तो मेरे माता- पिता मेरी बेटी की देखभाल करते हैं। अनुभवी हंपी ने स्वीकार किया कि पहले दौर की हार के बाद वह खिताब के बारे में नहीं सोच रही थीं। हंपी ने कहा, मुझे लगता है कि भारत के लिए यह सही समय है। हमारे पास विश्व चैंपियन के रूप में गुकेश है और अब मुझे रैपिड प्रतियोगिता में दूसरा विश्व खिताब मिला है।
विश्व रैपिड चैंपियनशिप में हंपी ने 2012, 2023 व 2024 में क्रमशः कांस्य (मारको), रजत (समरकंद) व स्वर्ग (न्यूयॉर्क) जीते थे।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

कौन हैं कोनेरू हंपी
हंपी का जन्म 31 मार्च 1987 को आंध्र प्रदेश के गुडीवाड़ा में हुआ। था। उन्होंने 2002 में महज 15 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह सबसे युवा महिला बनी थीं। दो बार की वर्ल्ड रैपिड चैंपियन हंपी ने शतरंज के इतिहास में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने ओलंपियाड, एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते हैं। 2007 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। कोनेरू हंपी ने भारत में शतरंज के परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है।

मुझे खुशी है कि मैं यह कर पाई
आपकी उम्र बढ़ती है तो उस प्रेरणा को बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। मुझे खुशी है कि मैं यह कर पाई। -कोनेरू हंपी

गुकेश वर्ल्ड चैंपियन
– डी. गुकेश सिंगापुर में क्लासिकल प्रारूप विश्व चैंपियनशिप में चीन के डिंग लिरेन को हराकर चैंपियन बने।
– सितंबर में भारत ने बुडापेस्ट में शतरंज ओलंपियाड में पहली बार ओपन और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।

पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम ने हम्पी को शुभकामनाएं देते हुए कहा- 2024 फिडे महिला विश्व रैपिड चैम्पियनशिप जीतने पर हम्पी कोनेरू को बधाई। उनकी दृढ़ता और प्रतिभा लाखों लोगों को प्रेरित करती है। यह जीत और भी ऐतिहासिक है क्योंकि यह उनका दूसरा विश्व रैपिड चैम्पियनशिप खिताब है, जिससे वह यह अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय बन गई हैं।

कोनेरू हंपी को महिला विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीतने पर बधाई। उनकी जीत भारतीय शतरंज के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। – एन चंद्रबाबू नायडू, सीएम, आंध्र प्रदेश

कोनेरू हंपी को शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई। उन्होंने आखिरी राउंड में अपनी उत्कृष्टता का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया। – विश्वनाथन आनंद, महान शतरंज खिलाड़ी

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation