• Latest
  • Trending

कानपुर की नीतू डेविड आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल

October 25, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कानपुर की नीतू डेविड आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल

- यह सम्मान पाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 25, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

कानपुर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आईसीसी हॉल ऑफ फेम के लिए अपनी सूची जारी की। इसमें दुनिया भर के श्रेष्ठ क्रिकेटरों में से तीन पूर्व खिलाड़ियों, इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक, दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और भारत की नीतू डेविड को चुना गया है। आईसीसी की ओर से पूर्व स्पिनर नीतू डेविड का नाम घोषित होते ही कानपुर स्थित उनके घर और यूपीसीए के आफिस में बधाइयों का दौर शुरू हो गया।

यूपीसीए सचिव अरविंद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता, सीईओ अंकित चटर्जी ने नीतू डेविड को शुभकामनाएं दीं। श्यामनगर की रहने वाली नीतू डेविड का जन्म वर्ष 1977 में हुआ था। मां-बाप के निधन के बाद वह बड़े भाई के साथ रहती हैं। वर्तमान में वह रेलवे के कानपुर डीजल शेड में आफिस सुप्रिटेंडेंट पद पर तैनात हैं। वर्ष 2020 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की महिला चयन समिति की चेयरपर्सन पद पर हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

नीतू डेविड ने आईसीसी की ओर से दिए जाने वाले इस सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। यूपीसीए के मीडिया प्रभारी अहमद अली खान तालिब ने कहा कि बीसीसीआई के नियमों के तहत वह मीडिया से बात नहीं कर सकतीं, लेकिन आज मिले सम्मान से बहुत खुश हैं। नीतू डेविड ने बतौर स्पिनर वर्ष 1992 से उत्तर प्रदेश से क्रिकेट की शुरूआत की।

भारत की दूसरी सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज
एक साल बाद ही उनका चयन भारतीय टीम में हुआ। 1993-94 में उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दस टेस्ट मैचों में 41 विकेट और 97 वनडे में 141 विकेट लेने के बाद वर्ष 2008 में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में भारत की तरफ से 100 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज हैं। अभी भी वह भारत की तरफ से दूसरी सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।

उत्तर प्रदेश टीम की कोच भी रहीं
घरेलू मैचों की बात करें, तो नीतू ने उत्तर प्रदेश से 150 मैच खेले। उन्होंने वर्ष 1996 से 2008 तक रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। संन्यास लेने के बाद वह 2008 से 2010 तक उत्तर प्रदेश टीम की कोच रहीं। उसके बाद वह तीन साल यूपी महिला चयन समिति की चेयर पर्सन बनीं। वर्ष 2020 में बीसीसीआई ने उन्हें अपनी महिला चयन समिति का चेयरपर्सन बनाया, जो अभी तक जारी है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation