• Latest
  • Trending

कमला हैरिस के इशारे पर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे जस्टिन ट्रूडो

October 25, 2024
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63%

October 30, 2026
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
Saturday, October 31, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कमला हैरिस के इशारे पर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे जस्टिन ट्रूडो

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 25, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

वाशिंगटन। ग्लोबल रणनीतिकारों एवं विश्लेषकों का कहना है कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को अमेरिका से शह मिली हुई है और इसी वजह से वह भारत के खिलाफ जहरीले बयान दे रहे हैं। वहीं एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि कनाडा के इस एक्शन के पीछे बाइडन से कमला हैरिस की ओर सत्ता का रुख बदलना भी हो सकता है। बाइडन अगला चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और कमला हैरिस इस बार डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैं। कमला हैरिस हैं तो भारतवंशी लेकिन जम्मू- कश्मीर से लेकर मानवाधिकारों तक के मुद्दे पर उनका भारत के प्रति रुख बहुत विपरीत रहा है। कमला हैरिस कई बार भारत के खिलाफ बयान दे चुकी हैं। यह भी सर्वविदित हो चुका कि खालिस्तानी आतंकियों को लेकर भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक युद्ध शुरू हो गया है।

दुनिया में नया नहीं दुश्मन का पीछा करना
विश्लेषकों का कहना है कि किसी देश का किसी दूसरे देश में छिपकर अभियान चलाना कुछ भी नया नहीं है। किसी देश का दूसरे देश में अपने दुश्मन का पीछा करना, उस पर नजर रखना कुछ भी नया नहीं है। दुनिया में ऐसे उदाहरण हैं जब शक्तिशाली देश तख्तापलट की साजिश रचते हैं और यहां तक कि विदेशी जमीन पर वहां के नेताओं की हत्याएं कराते हैं। अमेरिका और इजरायल तो खुलकर ऐसा करते रहे हैं। इजरायल ने हाल ही में ईरान में हमास के नेता इस्माइल हानिया को मार दिया। अमेरिका भी सीआईए के जरिए ऐसी कई हत्याएं करा चुका है।

YOU MAY ALSO LIKE

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 63%

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

विश्लेषकों के मुताबिक हालांकि इसमें शर्त यह रहती है कि इस तरह के गुप्त अभियान को छिपाकर रखा जाता है। दूसरा- इस तरह का संकट जब दो देशों के बीच आता है और दोस्ती या सामान्य रिश्ते दांव पर लगते हैं तो वे इसे निजी बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करते हैं। इसकी वजह यह है कि कोई भी यह दावा नहीं कर सकता है कि वह निर्दोष है या दुनिया में नैतिक रूप से अग्रणी है। उन्होंने कहा कि निज्जर मामले में कनाडा का भारत के खिलाफ आरोप लगाना पूरी तरह से राजनीतिक है। इसके पीछे वजह वोट बैंक की राजनीति या किसी और देश के इशारे पर हो सकता है जो भारत की नीतियों से खुश नहीं है।

अमेरिका की मंशा पर उठ रहे सवाल
विश्लेषकों का यह भी कहना है कि इसके पीछे एक प्रमुख वजह रूस भी हो सकता है। अमेरिका लंबे समय से दबाव डाल रहा है कि भारत रूस से रिश्ते तोड़े लेकिन पीएम मोदी एक साल में दो बार रूस जा चुके हैं। यह कई पश्चिमी देशों को रास नहीं आ रहा है। निज्जर मामले को लेकर कनाडा और अमेरिका एक साथ मिलकर भारत को निशाना बना रहे हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation