• Latest
  • Trending
jai-shankar

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति कायम : जयशंकर

October 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

महंगाई 6 फीसदी पार, पर रफ्तार धीमी

November 13, 2026
खरीफ बुवाई 2026

रबी में खाद पर ₹62,370 करोड़ की ढाल

November 12, 2026
देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

देसी एमआरआई-सीटी को दस साल का सहारा

November 11, 2026
भारत की उपलब्धियां

एक शाम भारत ने कीव-मॉस्को से की बात

November 10, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

फास्ट-ट्रैक अदालतों को 2031 तक मिला फंड

November 6, 2026
solar

सौर बिजली रात तक सहेजने को ₹14,500 करोड़ मंजूर

November 6, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
Tuesday, November 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति कायम : जयशंकर

पाकिस्तान पर परोक्ष प्रहार, कहा, आतंकवाद और वार्ता साथ नहीं चल सकते

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 5, 2026
in the blitz
0
jai-shankar

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेस नीति का समर्थन किया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ रक्षा करने के अधिकार का हवाला दिया। यूक्रेन युद्ध को वैश्विक संकट बताया और उल्लेख किया कि ब्रिक्स और यूएन को एक साथ चलाना चाहिए।

विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में संबोधन के दौरान आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से शांति को खतरा है। भारत की आतंकवाद पर जीरो टॉलरेस की नीति जारी रहेगी। पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि आतंकवाद और वार्ता, दोनों एकसाथ नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अपना बचाव करने के अधिकार का इस्तेमाल किया जाएगा। विदेश मंत्री ने कड़े शब्दों में कहा, आतंकवाद का लगातार सहारा लेने वाले देश की ओर से आतंकवाद को सामान्य बताने और उसके परिणामों से बचने का दावा करने वाले तर्क स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एक दिन पहले आतंक समर्थन देश ने महासभा के सामने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया। हालांकि उन्होंने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोस्ती और सद्भावना आतंकवाद के साथ नहीं रह सकती है। आतंकवाद को अंजाम देने वाले के लिए जरूरी है कि वह अपना रास्ता बदले।

YOU MAY ALSO LIKE

महंगाई 6 फीसदी पार, पर रफ्तार धीमी

रबी में खाद पर ₹62,370 करोड़ की ढाल

पश्चिमी एशिया में संघर्ष
पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि युद्ध से आपूर्ति शृंखला बाधित हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए बयान को दोहराते हुए कहा कि अब अंतहीन युद्ध का अंत होना चाहिए। जयशंकर ने कहा कि जो देश वैश्विक संघर्षों से कोसों दूर हैं, उन्हें भी बिना किसी गलती के खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जिन देशों पर युद्धों का सबसे बुरा प्रभाव पड़ता है, वैश्विक निर्णयों में उनकी बात सबसे कम सुनी जाती है।

ईरान और रूस के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की
जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर ईरान और रूस के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा और निर्दोष नाविकों पर हो रहे हमलों की जयशंकर ने आलोचना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य और अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार और निर्दोष जिंदगियों को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी घटनाओं का कोई औचित्य नहीं हो सकता। ये हमले तुरंत बंद होने चाहिए।

यूक्रेन युद्ध दुनिया के लिए चिंता का विषय
रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपनी बात रखते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले चार साल से अधिक समय से जारी युद्ध दुनिया के सामने बड़ा संकट है। यूक्रेन युद्ध के कारण निर्दोषों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। भारत हमेशा से दोनों पक्षों से संयम बरतने और तनाव कम करने के मुद्दे पर सहमति जताता रहा है। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया को मैत्रीपूर्ण संबंधों और वैश्विक शांति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, तब संघर्ष और टकराव हमारी मुख्य चिंता बने हुए हैं। शांति बनाए रखने में नाकामी न केवल सुरक्षा को कमजोर कर रही है, बल्कि दुनिया के विकास की गति को भी रोक रही है।

यूएन का समर्थक है ब्रिक्स
विदेश मंत्री ने कहा कि ब्रिक्स और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) जैसे समूहों के बीच चुनाव करना सही नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि छोटे समूह वैश्विक संगठन का समर्थन करते हैं और उसमें सुधार देखना चाहते हैं। जयशंकर ने कहा, यूएन में कई कमियां हो सकती हैं, लेकिन इसकी कई उपलब्धियों को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। अगर आप इसमें सुधार करना चाहते हैं तो कमियों पर ध्यान देना स्वाभाविक है।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए जयशंकर ने यह बात कही। विदेश मंत्री ने कहा, अगर आज संयुक्त राष्ट्र नहीं होता, तो हम सभी यहां बैठकर एक नया संगठन बनाने की कोशिश कर रहे होते। ब्रिक्स का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में संयुक्त राष्ट्र ही केंद्रीय भूमिका में है। हाल ही में भारत द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ने यूएन में सुधार की मांग को और मजबूत किया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation