नई दिल्ली। क्या आप नवंबर के आखिर में परिवार या दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का मन बना रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक बहुत ही काम की खबर है।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च किया है, जहां आपको न सिर्फ राजस्थान के राजसी ठाठ-बाट देखने को मिलेंगे, बल्कि बाबा खाटू श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने का भी मौका मिलेगा।
‘रॉयल राजस्थान’ टूर
आईआरसीटीसी के लखनऊ रीजनल ऑफिस ने इस खास सफर को ‘रॉयल राजस्थान विद खाटू श्याम जी’ का नाम दिया है। यह पूरा टूर 7 रात और 8 दिन का होगा। इस दौरान आपको राजस्थान की संस्कृति, ऐतिहासिक किलों और वहां की विरासत को करीब से जानने का मौका मिलेगा। इस यात्रा में आपको गुलाबी शहर जयपुर, बाबा खाटू श्याम का दरबार, पुष्कर, जोधपुर और जैसलमेर जैसी मशहूर जगहों की सैर कराई जाएगी।
तारीख नोट कर लें
यह खास ट्रिप 24 नवंबर 2026 को शुरू होकर 1 दिसंबर 2026 तक चलेगी। यानी यह पूरा टूर 7 रात और 8 दिन का होगा।
क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?
छुट्टियों में आपको कोई टेंशन न लेनी पड़े, इसके लिए आईआरसीटीसी ने शानदार इंतजाम किए हैं:
आपकी यात्रा लखनऊ से फ्लाइट के जरिए शुरू होगी।
वहां रुकने के लिए शानदार होटलों की सुविधा मिलेगी।
सुबह का नाश्ता और रात का खाना पैकेज में ही शामिल होगा।
साइटसीन के लिए एसी गाड़ियों का इंतजाम रहेगा।
पूरे सफर में आपकी मदद के लिए एक अनुभवी टूर गाइड भी साथ होगा।
कितना होगा किराया?
इस टूर का खर्च इस बात पर निर्भर करेगा कि आप होटल का कमरा कितने लोगों के साथ शेयर करते हैं।
•अकेले सफर करने वालों के लिए: 74,300 रुपये
•दो लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर: 57,800 रुपये प्रति व्यक्ति
•तीन लोगों के साथ कमरा शेयर करने पर: 55,100 रुपये प्रति व्यक्ति
•बच्चों के किराए की जानकारी
•5 से 11 साल तक के बच्चे (बेड के साथ): •48,100 रुपये
5 से 11 साल तक के बच्चे (बिना बेड के): •43,700 रुपये
•2 से 5 साल के छोटे बच्चे (बिना बेड के): 27,100 रुपये














