• Latest
  • Trending

दस गुना बढ़ा इंडो-यूएस द्विपक्षीय व्यापार

December 27, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दस गुना बढ़ा इंडो-यूएस द्विपक्षीय व्यापार

जयशंकर की यात्रा से पूर्व विदेश सचिव की शीर्ष अमेरिकी राजनयिकों से बातचीत

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अमेरिका यात्रा से पहले, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमेरिकी के शीर्ष राजनयिकों के साथ बैठक कर द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि जयशंकर 29 दिसंबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि जयशंकर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रमुख द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। जयशंकर की यात्रा से पहले मिस्री ने विदेश मंत्रालय के मुख्यालय ‘फॉगी बॉटम’ में उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल और प्रबंधन उप मंत्री रिचर्ड वर्मा के साथ बैठक की। बैठकों में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भी मौजूद थे।
यूएस के उप मंत्री रिचर्ड वर्मा ने कहा कि हम आपसी विश्वास, साझा मूल्यों और सभी के लिए समृद्धि पर आधारित अमेरिका-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। इससे पहले दिन में वर्मा ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ प्रख्यात भारतीय थिंक-टैंक विशेषज्ञों के एक समूह की मेजबानी की। वर्मा ने कहा कि ये बैठकें व्यापार, रक्षा, लोगों से लोगों के बीच संबंधों और वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटने की प्रतिबद्धता पर हमारी प्रगति का जश्न मनाने के लिए थीं।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

कितना है भारत-अमेरिका के बीच कारोबार
अमेरिका-भारत संबंधों को लेकर प्रस्तुतिकरण में वर्मा ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार जहां 2000 में 20 अरब अमेरिकी डॉलर था, यह आंकड़ा 2023 में बढ़कर 195 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है, जबकि इसी अवधि के दौरान रक्षा व्यापार शून्य से बढ़कर 24 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में द्विपक्षीय व्यापार 200 अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर जाने की उम्मीद है।

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, अमेरिका, भारत में एफडीआई का तीसरा सबसे बड़ा स्रोत था, जिसमें 4.99 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब सवा तीन लाख करोड़ रुपये भारत में आए। जो कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह का लगभग 9% था। अप्रैल 2023 में जारी सीआईआई के एक अध्ययन के अनुसार, 163 भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 40 बिलियन डालर से अधिक का निवेश किया और 425,000 से अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां सृजित कीं। वित्त मंत्रालय और यू.एस. अंतर्राष्ट्रीय विकास वित्त सहयोग [डीएफसी] के बीच 2022 में इक्विटी निवेश, सह-बीमा, अनुदान, व्यवहार्यता अध्ययन और तकनीकी सहायता को सक्षम करने के लिए एक निवेश प्रोत्साहन समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। जनवरी 2024 तक, डीएफसी का भारत पोर्टफोलियो 100 से अधिक परियोजनाओं में लगभग 4.0 बिलियन डॉलर था।

50 लाख से ज्यादा भारतीय है अमेरिका में, 50 हजार से साढ़े तीन लाख हो गए स्टूडेंट
अमेरिका में भारतीय छात्रों की संख्या 2000 में मात्र 54,664 थी जो 2023 में बढ़कर 3,30,000 से अधिक हो गई है, जबकि भारतीय प्रवासियों की आबादी जहां 2000 में 19 लाख थी, अब बढ़कर 50 लाख से अधिक हो गई है। बाइडन-हैरिस प्रशासन ने रिकॉर्ड संख्या में 130 भारतीय-अमेरिकियों को उच्च पदों पर नियुक्त किया है। सैन्य अभ्यास के मुद्दे पर आज भारत, अमेरिका का प्रमुख साझेदार है। भारत सरकार की लॉस एंजिलिस और बोस्टन में दो भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने की योजना है, जबकि अमेरिकी सरकार, बेंगलुरु और अहमदाबाद में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने की योजना बना रही है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation