• Latest
  • Trending

भारतीय महिला टीम ने अपने सर्वोच्च वनडे स्कोर की बराबरी की

December 27, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारतीय महिला टीम ने अपने सर्वोच्च वनडे स्कोर की बराबरी की

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

वडोदरा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 115 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए। हरलीन देओल ने सेंचुरी लगाईं। वहीं जेमिमा रोड्रिग्ज, स्मृति मंधाना और प्रतिका के बैट से फिफ्टी निकलीं।

जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 46.2 ओवर में 243 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से कप्तान हैली मैथ्यूज ने 106 रन की पारी खेली। भारत से स्पिनर प्रिया मिश्रा ने 3 विकेट लिए। प्रतिका रावल ने भी 2 विकेट लिए। हरलीन को सेंचुरी बनाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला।
भारत ने 211 रन से जीता था पहला वनडे।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत ने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ 358 रन बनाए थे। इस बार भी इस स्कोर को छूकर दिखाया। टीम ने वनडे में दूसरी बार ही 350 रन का आंकड़ा पार किया। सीरीज के पहले मैच में भारत ने 314 रन बनाए थे। ओपनर मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार पांचवीं फिफ्टी लगाई।

ओपनर्स की सेंचुरी की पार्टनरशिप
भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने 110 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। मंधाना 53 रन बनाकर रनआउट हो गईं। उनके बाद प्रतिका ने हरलीन देओल के साथ 62 रन की पार्टनरशिप की। प्रतिका 76 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपने वनडे करियर की पहली ही फिफ्टी लगाई। प्रतिका के आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हरलीन के साथ पारी संभाली। हरमन 18 बॉल पर 22 रन ही बना सकीं। उनके बाद जेमिमा रोड्रिग्ज ने हरलीन के साथ 116 रन की पार्टनरशिप की। हरलीन ने अपने वनडे करियर की पहली सेंचुरी लगाई, वह 115 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा ने भी तेजी से फिफ्टी लगा दी, वह 52 रन बनाकर आउट हुईं। आखिर में ऋचा घोष ने 13 और दीप्ति शर्मा ने 4 रन बनाकर स्कोर 358 रन तक पहुंचा दिया। वेस्टइंडीज से डिएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, जायदा जेम्स और किआना जोसेफ ने 1-1 विकेट लिया। टीम ने 23 एक्स्ट्रा रन दिए।

हैली के शतक के बावजूद कैरिबियाई टीम हारी
359 रन का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। टीम ने ओपनर जोसेफ का विकेट मात्र 20 रन पर गंवा दिया। एक समय टीम का स्कोर 4 विकेट खोकर 69 रन हो गया, लेकिन दूसरे छोर पर खेल रहीं कप्तान हैली मैथ्यूज ने शानदार पारी खेली। उन्होंने अपने करियर का सातवां शतक लगाते हुए 106 रन बनाए। उन्होंने 13 चौके लगाए। भारत की तरफ से प्रिया मिश्रा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उन्होंने जायदा जेम्स, विलियम्स और रामहरक को आउट किया। कप्तान हैली मैथ्यूज को प्रतिका रावल ने आउट किया। उन्होंने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। तितास साधु और दीप्ति शर्मा ने भी 2-2 विकेट लिए।

सीरीज के पहले मैच में भारत ने अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 211 रन से हराया था। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना के 91 रन की मदद से 9 विकेट खोकर 314 रन बनाए। जवाब में कैरेबियाई विमेंस टीम 26.2 ओवर में 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation