• Latest
  • Trending

समुद्री शक्ति के रूप में उभर रहा भारत : मोदी

January 24, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Thursday, September 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

समुद्री शक्ति के रूप में उभर रहा भारत : मोदी

पीएम ने स्वदेशी आईएनएस सूरत, नीलगिरि व वाघशीर राष्ट्र को किए समर्पित

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 24, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 21वीं सदी के भारत का सैन्य सामर्थ्य अधिक सक्षम और आधुनिक होना उसकी प्राथमिकताओं में से एक है। हालांकि, इसका मकसद विस्तारवाद नहीं बल्कि विकासवाद की भावना है। उन्होंने कहा कि आज का भारत दुनिया में एक प्रमुख समुद्री शक्ति के रूप में उभर रहा है। मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना के तीन अग्रणी युद्धपोतों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया। मोदी ने इस दिन को भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए बहुत बड़ा दिन करार देते हुए कहा, यह पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर (विध्वंसक), एक फ्रिगेट और एक पनडुब्बी को एक साथ नौसेना के बेड़े में शामिल किया जा रहा है। ये तीनों मेड इन इंडिया हैं।

दुनियाभर में भारत के प्रति भरोसा बढ़ा
मोदी ने कहा, पिछले कुछ महीनों में भारतीय नौसेना ने हजारों लोगों की जान बचाई है। लाखों के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय कार्गो को सुरक्षित किया है। इससे दुनियाभर में भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

मोदी ने कहा कि समुद्र से सटे देशों के विकास की बात आई तो भारत ने क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास का मंत्र दिया। भारत को जी20 की अध्यक्षता संभालने का दायित्व मिला तो दुनिया को ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ का मंत्र दिया।

देश की बढ़ती ताकत
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तीन उन्नत युद्धपोतों के जलावतरण के दिन को ऐतिहासिक बताया। कहा कि यह हिंद महासागर क्षेत्र में पूरे देश की बढ़ती ताकत का प्रमाण है।

आईएनएस नीलगिरि
आईएनएस नीलगिरि परियोजना 17ए स्टील्थ फ्रिगेट श्रेणी का शीर्ष जहाज है। नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किए गए और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में निर्मित नीलगिरि में उन्नत विशेषताएं हैं

आईएनएस सूरत
परियोजना 15 बी स्टील्थ विध्वंसक श्रेणी का चौथा और अंतिम युद्धपोत आईएनएस सूरत कोलकाता श्रेणी के विध्वंसक पोतों की अगली पीढ़ी का सदस्य है। इसके डिजाइन और क्षमता में सुधार किए गए हैं।

आईएनएस वाघशीर
आईएनएस वाधशीर स्कॉर्पीन श्रेणी की परियोजना 75 के तहत छठा और अंतिम युद्धपोत है। यह डीजल-विद्युत संचालित पोत है। है। यह समुद्र की गहराई से वार कर दुश्मन को तबाह कर देता है।

भारत अपने हितों को सुरक्षित कर रहा
प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने नौसेना को नया सामर्थ्य और दृष्टिकोण दिया था। आज उनकी इस पावन धरती पर 21वीं सदी की नौसेना को सशक्त करने की तरफ एक बड़ा कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा, 21वीं सदी का भारत जल हो, थल हो, नभ हो, गहरे समुद्र हों या फिर असीम अंतरिक्ष हो, हर जगह भारत अपने हितों को सुरक्षित कर रहा है।

पीएम ने की महायुति विधायकों से मुलाकात
मुंबई, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के विधायकों से दोपहर के भोजन पर मुलाकात की। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि यह बैठक आईएनएस आंग्रे सभागार में हुई। बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ-साथ भाजपा, राकांपा, शिवसेना और अन्य सहयोगी दलों के विधायक मौजूद थे।

सेवा की भावना से प्रेरित है आध्यात्मिक संस्कृति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की आध्यात्मिक संस्कृति सेवा की भावना में गहराई से निहित है। उनकी सरकार एक दशक से अधिक समय से लोगों के कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रही है।

नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कहा, उनकी सरकार ने शौचालयों का निर्माण, जैसे कई कल्याणकारी उपाय किए हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation