• Latest
  • Trending
India deserves to be strong production base for Apple: Cook

एपल के लिए मजबूत प्रॉडक्शन बेस बनने का दम रखता है भारत : कुक

May 12, 2023
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एपल के लिए मजबूत प्रॉडक्शन बेस बनने का दम रखता है भारत : कुक

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 12, 2023
in the blitz, नया-भारत
0
India deserves to be strong production base for Apple: Cook

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि आईफोन बेचने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है भारत टेक कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक ने कंपनी के मार्च तिमाही के रिजल्ट की समीक्षा के दौरान 20 बार भारत का नाम लिया। कुक ने कहा कि एपल के लिए भारत न सिर्फ बहुत बड़ा बाजार बन सकता है, बल्कि एक मजबूत प्रॉडक्शन बेस बनने का दम रखता है। कॉन्फ्रेंस कॉल में उनके साथ कंपनी का पूरा सीनियर मैनेजमेंट मौजूद था। कंपनी ने अब अपना फोकस चीन से हटाकर भारत की ओर कर लिया है। कुक ने पिछले महीने भारत के मुंबई और दिल्ली में एक्सक्लूसिव स्टोर की ओपनिंग की थी। कुक ने कहा, ‘दोनों स्टोर की ओपनिंग शानदार तरीके से हुई और उम्मीद है कि भारत के दोनों स्टोर दुनिया में मौजूद बाकी स्टोर्स के मुकाबले बेहतर रिजल्ट देंगे।’

डबल डिजिट में मिली ग्रोथ, भारत पर पूरा फोकस
एपल ने भारत में मार्च तिमाही में सेल्स और रेवेन्यू के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है। सालाना आधार पर कंपनी की ग्रोथ डबल डिजिट में हुई है। कुक ने क्वार्टर्ली रिजल्ट घोषित करते हुए कहा कि भारत का मार्केट तेजी के साथ ग्रो कर रहा है, जिसे देख वे हैरान हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने ऑपरेशनल पार्ट को एक्सपैंड करेंगे ताकि कस्टमर सर्विस में किसी तरह की कोई कमी न रह सके।

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

94.8 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू
कंपनी ने मार्च से तिमाही के लिए 94.8 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया। ये पिछले क्वार्टर की तुलना में 3 प्रतिशत कम है। पिछले क्वार्टर में रेवेन्यू 97.28 बिलियन डॉलर दर्ज किया गया था। इसमें आईफोन की बिक्री का 51.3 बिलियन डॉलर का कॉन्ट्रीब्यूशन है। पिछले क्वार्टर में आईफोन की सेल्स से 48.84 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू आया था। एपल का नेट प्रॉफिट 24.1 बिलियन डॉलर हो गया है। एपल का रिजल्ट मार्केट के अनुमानों से बेहतर रहा है।

भारत बेहतरीन बाजारों में से एक
कंपनी के ओवरऑल ग्रोथ में भारत के बढ़ते महत्व को दिखाया गया है। कुक ने कहा, ‘भारत में मिडिल क्लास लोगों की बहुत बड़ी संख्या है और मुझे लगता है कि एपल के लिए भारत बेहतरीन बाजारों में से एक है। भारत के लोगों में गजब की ऊर्जा है।’ एक साल में कंपनी ने भारत में कई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोले हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार एपल ने भारत में पिछले साल 6 अरब डॉलर के स्मार्टफोन बेचे थे। भारत में एपल के स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए कई कंपनियां तैयार हैं और यहां आसानी से वर्कर मिलने की वजह से टिम कुक भारत पर बड़ा दांव लगा रहे हैं।

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टेंशन की वजह से एपल भारत में आईफोन बनाने और यहां से एक्सपोर्ट बढ़ाने पर फोकस कर रही है। इस समय चीन में सबसे ज्यादा आईफोन बन रहे हैं।

25 देशों में एपल के 500 से ज्यादा ऑफिशियल स्टोर
एपल ने भारत में पहला ऑफिशियल फ्लैगशिप रिटेल स्टोर मुंबई में 18 अप्रैल को खोला था। ये स्टोर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में है। इसके बाद दूसरा स्टोर साउथ दिल्ली के साकेत में 20 अप्रैल को खोला था।
दोनों स्टोर की ओपनिंग टिम कुक ने खुद की थी। इस दौरान टिम कुक ने स्टोर ओपन करने के बाद लोगों से मिले और तस्वीरें भी खिंचवाई। एपल के 25 देशों में 500 से ज्यादा ऑफिशियल स्टोर है। सबसे ज्यादा 272 स्टोर अमेरिका में है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation