ताशकंद। भारत ने ग्रुप-बी के अपने आखिरी क्वालीफायर मैच में बांग्लादेश को 3-0 से मात दी। ताशकंद के दोस्तलिक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम ने एएफसी अंडर-20 एशियन कप चीन 2027 में अपनी जगह पक्क ी कर ली है। इस शानदार जीत में डैनी मेइतेई लैशराम, विशाल यादव और मोहम्मद अरबाश ने भारत के लिए गोल किए। इस जीत ने ‘ब्लू कोल्ट्स’ (भारतीय टीम) की 20 साल बाद एएफसी अंडर-20 एशियन कप में पहली बार जगह बनाई।
ग्रुप-बी में तीन मैचों के बाद भारत के छह अंक हैं और टीम दूसरे स्थान पर रहा। डैनी ने 25वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया। इसके बाद विशाल ने एक घंटे के खेल के दौरान शानदार कलाबाजी दिखाते हुए गोल करके ‘ब्लू कोल्ट्स’ को दो गोल की बढ़त दिलाई। बेंच से आए मोहम्मद अरबाश ने 79वें मिनट में एक जबरदस्त शॉट के साथ भारत को 3-0 से आगे कर दिया और टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।













