• Latest
  • Trending

ऑफिस-घर संभालने के चक्कर में महिलाएं हो रहीं विशेष ‘सिंड्रोम’ का शिकार

December 27, 2024
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
Friday, September 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ऑफिस-घर संभालने के चक्कर में महिलाएं हो रहीं विशेष ‘सिंड्रोम’ का शिकार

- तनाव, चिड़चिड़ापन, थकान उदासी बिगाड़ रही मूड

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। जिम्मेदारियों के बोझ से घिरी रहने वाली ये महिलाएं कई बार ‘हरिड वुमन सिंड्रोम’ का शिकार बन जाती हैं। भागती-दौड़ती जिंदगी में आज महिलाएं भी पुरुषों के साथ मिलकर घर की जिम्मेदारियों में बराबर हाथ बंटा रही हैं जिसके लिए कई बार उन्हें घर और काम के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत भी करनी पड़ती हैं। हालांकि कई बार लंबे समय तक ऐसा करते-करते महिलाओं को अपने जीवन में तनाव, चिड़चिड़ापन, थकान और उदासी महसूस होने लगती है।

‘हरिड वुमन सिंड्रोम’ शब्द कहां से आया
बता दें, ‘हरिड वुमन सिंड्रोम’ शब्द सबसे पहले अमेरिकी शोधकर्ता डॉ ब्रेंट बोस्ट द्वारा यूज किया। जिन्होंने बताया कि ‘हरिड वुमन सिंड्रोम’ 25 से 55 वर्ष की उम्र के बीच की उन महिलाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, जो कम समय में बहुत अधिक काम करने की कोशिश करती हैं। डॉ. बोस्ट का कहना है कि तनाव से मस्तिष्क में ‘फीलगुड’ केमिकल सेरोटोनिन का असंतुलन पैदा हो जाता है, जिससे महिला की थकान और भूख बढ़ने के साथ कई अन्य लक्षण भी देखने को मिलते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

किन कारणों से होता है
‘हरिड वुमन सिंड्रोम’ ज्यादातर कामकाजी महिलाओं की मानसिक और शारीरिक स्थिति को बताता है। इस सिंड्रोम से पीड़ित महिलाएं अक्सर जल्दबाजी या हड़बड़ी में रहती हैं। आसान शब्दों में समझें तो यह सिंड्रोम ऑफिस और घर दोनों की जिम्मेदारियां उठानी वाली महिलाओं में देखा जाता है। जो अपनी सभी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने के चक्क र में खुद अपनी सेहत और मानसिक स्थिति पर ध्यान नहीं दे पातीं जिसकी वजह से वो आगे चलकर ‘हरिड वुमन सिंड्रोम’ का शिकार बनती हैं। इसके पीछे आमतौर पर देर रात तक जागना, खुद की सेहत को नजरअंदाज करना, एक साथ कई काम संभालने की कोशिश करना जैसे कारण शामिल होते हैं।

लक्षण: सिरदर्द – थकान – सेक्स ड्राइव कम होना -वजन बढ़ना – मांसपेशियों में दर्द -अनिद्रा – खराब मूड – तनाव या चिड़चिड़ापन – सामाजिक गतिविधियों से बचनाहरिड वुमन सिंड्रोम से बचाव
इससे बचने के लिए सबसे पहले महिलाओं को अपनी प्राथमिकताओं का समझने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में घर की टेंशन और घर में ऑफिस का तनाव लेने से बचना चाहिए। इसके अलावा खुद को तनावमुक्त रखने के लिए महिलाओं को अपने लिए भी समय निकलना चाहिए।

परिवार से मांगें मदद
लाइफ को स्मूथ बनाए रखने के लिए घर और ऑफिस के लोगों से अपने लिए सपोर्ट मांगने में झिझक महसूस न करें। जरूरत से ज्यादा प्रेशर महसूस होने पर दूसरों से बात करके हल निकालने की कोशिश करें।

डाइट का रखें ध्यान
महिलाओं को डाइट में पौष्टिक और संतुलित आहार को शामिल करना चाहिए। इसके लिए फलों और हरी सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करें। पर्याप्त नींद लें पर्याप्त नींद लेने से मस्तिष्क फ्रेश महसूस करता है, जिससे महिला को ध्यान केंद्रित करने और चीजें याद रखने में मदद मिलती है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation