• Latest
  • Trending
रेणु राज ने एमबीबीएस के बाद किया यूपीएससी क्रैक

रेणु राज ने एमबीबीएस के बाद किया यूपीएससी क्रैक

September 21, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रेणु राज ने एमबीबीएस के बाद किया यूपीएससी क्रैक

पहले ही अटेम्प्ट में आईएएस बनीं बस कंडक्टर की बेटी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 21, 2026
in the blitz
0
रेणु राज ने एमबीबीएस के बाद किया यूपीएससी क्रैक

नई दिल्ली। आईएएस, आईपीएस बनने का सपना पूरा करने के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी की सिविल सर्विस एग्जाम देते हैं लेकिन इनमें से कुछ ही लोगों को सफलता मिलती है। आईएएस बनने का क्रेज इतना ज्यादा है कि लोग अपने शानदार प्रोफेशन व करियर को छोड़ देते हैं और यूपीएससी का रुख करते हैं। एक ऐसी ही कहानी है रेणु राज की, जिन्होंने यूपीएससी सीएसई एग्जाम में दूसरी रैंक हासिल की थी। रेणु राज ने एमबीबीएस की पढ़ाई की और फिर डॉक्टर बनीं। मगर, इसी दौरान उनका झुकाव यूपीएससी की ओर हुआ। डॉक्टरी के दौरान यूपीएससी की तैयारी की और पहले ही अटेंप्ट में इस कठिन एग्जाम को क्रैक कर लिया।

कौन हैं रेणु राज

आईएएस रेणु राज केरल के कोट्टायम जिले की रहने वाली हैं। उनका जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी, लेकिन उनके माता-पिता ने उनकी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पिता राजकुमारन नायर बस कंडक्टर के पद से रिटायर हुए हैं और मां लता एक हाउस वाइफ हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

नीट के बाद सरकारी कॉलेज से की एमबीबीएस

बता दें कि रेणु राज बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज थी। वो डॉक्टर बनकर ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करनी चाहती थीं और इसीलिए उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की। रेणु राज ने अपनी शुरुआती शिक्षा केरल के कोट्टायम में स्थित सेंट टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल से हासिल की है। स्कूली पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए नीट का एग्जाम दिया। यहां वो सफल हुईं और फिर कोट्टायम के ही सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री ली। इसके बाद वह हाउस सर्जन के तौर पर कोल्लम जिले के एएसआई हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करने लगी थीं। बतौर सर्जन काम करते हुए रेणु राज ने यूपीएससी की तैयारी भी शुरू कर दी।

क्यों चुनी सिविल सर्विस की राह

अब सवाल उठता है कि आखिर डॉक्टर बनने के बाद रेणु राज ने यूपीएससी की राह क्यों चुनी। बता दें कि हॉस्पिटल में काम करते हुए उन्होंने गरीबी, हेल्थ फैसिलिटी की कमी और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को करीब से देखा। एक दिन उनकी मुलाकात एक मरीज से हुई, जिसकी हालत देखकर उन्हें लगा कि सिर्फ इलाज से समाज की समस्याएं हल नहीं होंगी। उन्हें एहसास हुआ कि प्रशासनिक सेवा में जाकर ही वह बड़े पैमाने पर बदलाव ला सकती हैं। बस यहीं, उनका मन बदला और उन्होंने नौकरी के साथ यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की।

कैसे की यूपीएससी तैयारी

रेणु राज के लिए यूपीएससी का सफर आसान नहीं था। वो काम करने बाद यूपीएससी की तैयारी करती है। उन्होंने अपनी सफलता का मंत्र कई इंटरव्यू में शेयर किया है। वो कहती हैं कि 2013 से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। काम के साथ हर रोज 3-6 घंटे की पढ़ाई की। अपनी प्रैक्टिस के साथ पढ़ाई की। एग्जाम पास आने पर फुल टाइम तैयारी करने का फैसला किया। वहीं मेंस एग्जाम होने के बाद फिर से प्रैक्टिस शुरू की।

क्या थी स्ट्रैटजी

यूपीएससी एग्जाम की तैयारी करते हुए मॉक टेस्ट और मॉक इंटरव्यू पर सबसे ज्यादा फोकस किया। एग्जाम के लिए उन्होंने 3-6 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई की और कम से कम 7 घंटे की नींद जरूरी ली। इसके अलावा रोज न्यूज पेपर भी पढ़ती थीं। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation