• Latest
  • Trending

हिंदू समाज को अपनी जनसंख्या घटा कर गुलामी नहीं खरीदनी: इंद्रेश

January 10, 2025
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Monday, November 2, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हिंदू समाज को अपनी जनसंख्या घटा कर गुलामी नहीं खरीदनी: इंद्रेश

- कुरान की 26 आयतों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी नाजिया खान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 10, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा है कि हिंदू समाज को अपनी जनसंख्या घटा कर गुलामी नहीं खरीदनी। हर हिन्दू दंपति के तीन से कम बच्चे नहीं होने चाहिए। संघ प्रमुख मोहन भागवत के संदेश को आगे बढ़ाते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि हमारा समृद्ध इतिहास फिर कह रहा है कि हम दुनिया की सरपरस्ती करें। हमें भारत को दंगा मुक्त, नफरत मुक्त और हिंसा मुक्त बनाना है। हिंदू घटें नहीं, हिंदू बंटे नहीं।

इंद्रेश कुमार रोहिणी के क्राउन प्लाजा होटल में राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति-संस्कार व सनातन मूल्यों को समर्पित संस्था चेतना की ओर से प्रख्यात समाज सेवी लाला ओमप्रकाश गोयल की स्मृति में आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। इस भव्य एवं विचारोत्तेजक व्याख्यान का विषय था पहले देश-फिर शेष। कार्यक्रम में प्रभावशाली मंच संचालन ओजस्वी वक्ता और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि राजेश चेतन ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि पूजास्थलों के विवाद का यही समाधान है कि संवाद करो और न्यायपालिका के पास जाओ। सभी को नेक बन कर नेकी करने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि जहां हिंदू धर्म की मूर्तियां निकलें, वहां नमाज नहीं होनी चाहिए। इसी दृष्टिकोण को अपना कर सभी पूजा स्थलों का विवाद खत्म हो जाएगा। काबा का संदर्भ देते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि वहां नहीं बोली जातीं कुरान की विवादित 26 आयतें।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

राष्ट्रवाद का प्रखर संदेश देते हुए संघ के वरिष्ठ नेता ने कहा कि तमाम देशवासियों को सुनिश्चित करना होगा कि भारत का फिर विभाजन न हो, लाहौर-ढाका समेत खोई जमीन फिर हमें मिले। भारत की ताकत और पराक्रम की गूंज बीजिंग तक सुनाई देनी चाहिए। हिंदुस्तान सारे जहां से अच्छा था, है और रहेगा। इंद्रेश कुमार ने इसके अलावा गोवध रोकने, लिंचिंग बंद करने, बेटी-बहन-मां की सुरक्षा सुनिश्चित करने, बच्चों को शिक्षा के साथ सनातन संस्कार देने, एकता आदि विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की।

समारोह में सुप्रीम कोर्ट की नामी वकील, प्रखर प्रवक्ता और महिला अधिकारों के लिए संघर्ष की अलख जगाने वाली सुश्री नाजिया इलाही खान मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि सनातनी व्यवस्था में ही बेटियां सुरक्षित रह सकती हैं। तीन तलाक पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दमदार पैरवी कर मुस्लिम महिलाओं के लिए फरिश्ता बनी नाजिया इलाही ने कहा कि इस्लाम ने नारी को जहन्नुम के सिवाय कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्म के ठेकेदार स्वयं कह रहे हैं निकाह एक कांट्रेक्ट मैरिज है। यानि मर्द का जब मन करे, तलाक लेकर नई लड़की के दैहिक शोषण के कांट्रेक्ट के लिए आजाद है। नाजिया इलाही ने कुरान के मंतव्यों की धज्जियां उड़ाते हुए 26 विवादित आयतों के बारे में विस्तार से बताया कि किस हद तक ये सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर रही हैं। नाजिया ने एलान किया कि अगले माह वह इन आयतों पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दायर करने जा रही हैं।

अपने धारा प्रवाह से उपस्थित सभी जनों को सम्मोहित करने वाली नाजिया इलाही खान ने जेहाद, हलाला, हिजाब, निकाह मसियार, मजारपरस्ती, जन्नत की हूर के लालच, सर तन से जुदा, फतवा आदि का वास्तविक अर्थ समझाया, एक खास मजहब के कुत्सित इरादों की पोल खोली और देशवासियों को उनसे सावधान रहने के लिए कहा। हिंदुओं से उन्होंने आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि बंटेंगे नहीं। साथ ही जोड़ा कि बंटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं। हिंदू अब जाग रहा है, वह आर या पार की हद तक जाने को तैयार है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का नाजिया ने विशेष तौर पर उल्लेख किया।
आजकल देश और दुनिया में एक नाम सुर्खियों में है सम्भल। सम्भल के दंगों में अपने पिता बनवारी लाल गोयल को खोने वाले दिल्ली के व्यापारी विनीत गोयल ने बताया कि 1978 में उनके सम्भल स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठान पर एक खास मजहब के बलवाइयों ने हमला कर दिया था। ट्रैक्टर से मेन गेट तोड़ कर वे लोग अंदर घुस आए थे। विनीत गोयल ने बताया कि एक खास धर्म के बर्बर उपद्रवियों ने उनके पिता समेत 24 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। यह किस्सा सुनाते हुए विनीत गोयल मंच पर ही रो पड़े। व्याख्यान में उपस्थित सभी लोगों की आंखें भी नम हो गई थीं।

अग्रसेन अस्पताल, पंजाबी बाग के मेंबर कंट्रोल बोर्ड जीडी गोयल तथा श्रीराम लीला कमेटी, पीतमपुरा पीयू ब्लाक के प्रधान श्रीकृष्ण बासिया विशिष्ट अतिथि के रूप में व्याख्यान में शामिल हुए। लाला ओमप्रकाश गोयल की धर्मपत्नी श्रीमती गीता गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
उनके सुपुत्र राजीव तोशामवाल ने स्वागत भाषण दिया जिसमें उन्होंने अपने पिताजी की सादगी व सहजता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने कभी लाभ या हानि के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने हमें सीख दी थी कि खाली नहीं बैठना, काम करते रहना। इसी सीख पर मैं और मेरा भाई चलते गए और आज कामयाबी की अनेक मंजिलें हमने हासिल कर ली हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation