• Latest
  • Trending

हरियाणा स्टीलर्स ने पहली बार जीता प्रो कबड्डी लीग खिताब

January 3, 2025
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हरियाणा स्टीलर्स ने पहली बार जीता प्रो कबड्डी लीग खिताब

- फाइनल में पटना पाइरेट्स को 32-23 से रौंदा, मिला 3 करोड़ का इनाम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 3, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। हरियाणा स्टीलर्स ने रोमांचक फाइनल में पटना पाइरेट्स को हराते हुए प्रो कबड्डी लीग का फाइनल अपने नाम किया। इसी के साथ हरियाणा टीम पर ‘धनवर्षा’ भी हुई। प्रो कबड्डी लीग में पहली बार चैंपियन बनने वाली हरियाणा टीम को 3 करोड़ रुपये मिले। हरियाणा ने पुणे में खेले गए फाइनल में पटना पाइरेट्स के चौथी बार खिताब जीतने के सपने को तोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया। उप विजेता पटना पाइरेट्स को 1.8 करोड़ रुपये पुरस्कार के तौर पर मिले।

फाइनल में हरियाणा स्टीलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना पाइरेट्स को 32-23 से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया। खिलाड़ी मोहम्मदरेजा शादलोई के शानदार प्रदर्शन के कारण हरियाणा स्टीलर्स ने आसानी से फाइनल मुकाबला जीत लिया। हरियाणा स्टीलर्स के लिए शिवम पटारे ने नौ, शादलोई ने सात और विनय ने छह अंक अर्जित किए।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

हरियाणा स्टीलर्स ने तेज शुरुआत की और शुरुआती कुछ अंक लेकर बढ़त बना ली। देवांक और अंकित ने पटना पाइरेट्स के लिए अच्छे खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन हरियाणा स्टीलर्स ने अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी और गति को नियंत्रित रखा।

हरियाणा के लिए शिवम पटारे (9) औऱ मोहम्मदरेजा शादलू (7) ने दोनों विभागों में धमाल मचाया और राहुल सेतपाल (3) व जयदीप (2) के साथ मिलकर पटना के रेडरों की नकेल कसते हुए बतौर कोच मनप्रीत सिंह को चौथे प्रयास में पहला खिताब दिलाया।

मैच में दो मिनट बचे थे और हरियाणा ने 9 अंक की लीड बना ली थी। इस बीच देवांक ने शादलू को बाहर कर इस सीजन में 300 रेड प्वाइंट पूरे किए। ऐसे करने वाले वह चौथे खिलाड़ी बने। 30 मिनट का खेल खत्म होने के बाद हरियाणा 19-16 से आगे था। ब्रेक के बाद विनय ने डू ओर डाई रेड पर मल्टीप्वांटर के साथ फासला 5 का कर दिया। पटना के लिए सुपर टैकल ऑन था। इस बीच सुधाकर रेड पर गए और राहुल द्वारा लपके गए।

फिर हरियाणा ने पटना को आलआउट करते हुए 26-17 की लीड ले ली। पटना ने एक के मुकाबले दो अंक लेकर स्कोर 19-27 कर दिया। शादलू ने इस बीच देवांक का शिकार कर हाई-5 पूरा किया। फिर 37वें मिनट में अयान भी सरेंडर करके बाहर चले गए।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation