• Latest
  • Trending
काशी में दुर्गा घाट पर गंगा आरती की जिम्मेदारी आधी आबादी के कंधों पर होगी। मंदिरों में दर्शन कराने से लेकर नाव तक का संचालन महिलाएं करेंगी।

आधी आबादी को मिलेगा गंगा आरती का जिम्मा

March 22, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Wednesday, September 16, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आधी आबादी को मिलेगा गंगा आरती का जिम्मा

- अनाथ आश्रम की बालिकाओं को दी जाएगी प्राथमिकता

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 22, 2024
in महिला, महिला-खेल
0
काशी में दुर्गा घाट पर गंगा आरती की जिम्मेदारी आधी आबादी के कंधों पर होगी। मंदिरों में दर्शन कराने से लेकर नाव तक का संचालन महिलाएं करेंगी।
ब्लिट्ज ब्यूरो

वाराणसी। काशी में दुर्गा घाट पर गंगा आरती की जिम्मेदारी आधी आबादी के कंधों पर होगी। मंदिरों में दर्शन कराने से लेकर नाव तक का संचालन महिलाएं करेंगी। इन सब कार्यों में अनाथ आश्रम में रहने वाली बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

देश में पहली बार गंगा आरती की जिम्मेदारी आधी आबादी के कंधों पर होगी। दो महीने में दुर्गा घाट से इसका श्रीगणेश होगा। यह पहला घाट होगा जहां आधी आबादी मां गंगा की नियमित आरती उतारेगी। काशी विश्व मांगल्य सभा के काशी प्रकल्प की ओर से इसकी कार्ययोजना तैयार की गई है।
काशी विश्व मांगल्य सभा के काशी प्रकल्प ने महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को हुनरमंद बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। महिलाओं को टूरिस्ट गाइड के साथ ही महिला अर्चक के रूप में भी तैयार किया जाएगा। विश्व मांगल्य सभा काशी की प्रकल्प प्रमुख शिवांगी द्विवेदी ने बताया कि दो माह में प्रशिक्षण और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

आर्मी चीफ के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी कैप्टन शिवानी

आगरा की बेटी ने कश्मीर में संभाली टास्क फोर्स की कमान

स्वरोजगार का प्रशिक्षण
दुर्गाघाट पर नाना फड़नवीस के बाड़ा में भारतीय युद्धकला, नाव संचालन, गंगा आरती, टूरिस्ट गाइड सहित दो दर्जन से अधिक स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां रहने वाली महिलाएं अन्न क्षेत्र का संचालन भी करेंगी। दो से ढाई हजार लोगों को प्रतिदिन भोजन कराया जाएगा। आरती के प्रशिक्षण के बाद महिलाओं का समूह नियमित रूप से दुर्गा घाट पर गंगा आरती करेगा।

फड़नवीस बाड़ा का होगा जीर्णोद्धार
दुर्गा घाट स्थित फड़नवीस बाड़ा का जीर्णोद्धार कर 200 कमरों की धर्मशाला बनाई जाएगी और यह पूरी तरह से महिलाओं के लिए ही होगी। देश भर से काशी आने वाली महिलाओं, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के यहां ठहरने का इंतजाम रहेगा।

सेवा के लिए छोड़ दी हाईकोर्ट की वकालत
शिवांगी द्विवेदी ने सेवा कार्य के लिए हाईकोर्ट की प्रैक्टिस छोड़ दी है। वर्ष 2022 तक वह लखनऊ हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करती थीं। अब विश्व मांगल्य प्रकल्प के साथ जुड़कर महिला उत्थान के लिए काम करती हैं। समाज के प्रति समर्पण के कारण ही उन्होंने नई मुहिम शुरू की है।

पहले चरण का काम शुरू
काशी विश्व मांगल्य सभा की ओर से दुर्गाघाट और पंचगंगा घाट के प्राचीन धरोहरों को सहेजने, संवारने का काम तीन फेज में होगा। पहले चरण में धर्मशाला का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। दूसरे में विट्ठल मंदिर व हॉल का निर्माण और तीसरे फेज में बिंदु माधव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। पहले फेज के काम पर 37 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सबसे ऊंचा होगा बिंदु माधव मंदिर का शिखर
विश्व मांगल्य सभा द्वारा पंचगंगा स्थित बिंदु माधव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इस मंदिर का शिखर काशी का सबसे ऊंचा शिखर होगा। जीर्णोद्धार के बाद बिंदु माधव मंदिर आध्यात्मिक पर्यटन के फलक पर एक और नया केंद्र बनेगा। पर्यटक आसानी से इस मंदिर तक पहुंच सकें, इसकी योजना तैयार की जा रही है। इस धरोहर के पुराने स्वर्णिम वैभव से पर्यटकों को रूबरू कराने की योजना तैयार कर ली गई है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation