• Latest
  • Trending

32 प्रोजेक्टों के बिल्डरों को ग्रेनो अथॉरिटी देगी अंतिम मौका

September 6, 2024
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
Thursday, October 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

32 प्रोजेक्टों के बिल्डरों को ग्रेनो अथॉरिटी देगी अंतिम मौका

- नहीं माने तो निरस्त होंगे प्लॉट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने 32 ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्टों के बिल्डरों को नई पॉलिसी की छूट का लाभ लेकर बिल्डर और बायर्स मसले का हल निकालने के लिए अंतिम मौका दिया है। अथॉरिटी ने इन बिल्डरों को आखिरी बार मीटिंग के लिए बुलाया है। इसमें यह फैसला लिया जाएगा कि इनमें कितने बिल्डरों पर अथॉरिटी तुरंत सख्ती की कार्रवाई करेगी।

सीएम के साथ हो चुकी मीटिंग
पिछले दिनों सीएम के साथ हुई समीक्षा मीटिंग में भी इन बिल्डरों की रिपोर्ट अथॉरिटी ने रखी थी जिसमें सीएम ने भी साफ कहा था कि जो नहीं मान रहे हैं, उनपर अथॉरिटी सख्त कार्रवाई की तैयारी करे। इसी तैयारी को लेकर यह अंतिम मीटिंग इन बिल्डरों की अथॉरिटी ने बुला ली है जो कि अगले सप्ताह की जाएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

अमिताभ कांत पॉलिसी
बता दें कि बिल्डर-बायर्स मसले का हल निकालने के लिए लागू की गई अमिताभ कांत पॉलिसी के तहत बिल्डरों को कोविड के समय के लिए दो साल के ब्याज की छूट देने का मौका दिया गया है। इस छूट का लाभ संबंधित बिल्डर को तभी मिलेगा जब बायर्स की रजिस्ट्री शुरू कराने के लिए अथॉरिटी के कुल बकाए का 25 प्रतिशत जमा करेगा। दिसंबर 2023 से इस पॉलिसी की शर्तें लागू कर दी गई थी। तब से लेकर लगातार इस पॉलिसी के तहत बिल्डरों को तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

बिल्डर रूचि नहीं ले रहे
98 बिल्डर प्रॉजेक्टों में से 66 प्रोजेक्टों के बिल्डरों ने अथॉरिटी के साथ यह एग्रीमेंट कर लिया है और 25 प्रतिशत पैसा भी जमा कर दिया है, लेकिन बाकी के 32 प्रॉजेक्टों के बिल्डर रूचि नहीं ले रहे हैं। करीब दो महीने से इनका इंतजार किया जा रहा था।

समीक्षा मीटिंग में भी उठा था मुद्दा
पिछले दिनों सीएम ने तीनों अथॉरिटी की समीक्षा मीटिंग ली थी। उसमें भी इस मुद्दे को उठाया गया था। इसमें सीएम ने साफ कर दिया कि जो बिल्डर नहीं मान रहे हैं, उन पर अथॉरिटी पॉलिसी के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई करने का निर्णय ले। इसी के चलते अथॉरिटी ने इन 32 प्रॉजेक्टों के बिल्डरों को अंतिम बार मीटिंग के लिए बुला लिया है। जिसमें की यह साफ हो जाएगा कि इन पर कब से एक्शन लिया जाएगा।

तो 17 हजार फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता
बता दें कि ये बिल्डर यदि मान जाते हैं तो 17 हजार फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एरिया में स्थित प्रोजेक्टों में और साफ हो जाएगा जिससे कि बायर्स को उनके घर का मालिकाना हक मिल सकेगा। अभी तक जिन 66 प्रोजेक्टों के बिल्डरों ने यह एग्रीमेंट किया है। उससे ग्रेनो अथॉरिटी एरिया में 48776 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ हो गया है। इनमें कि करीब 5 हजार से ज्यादा की रजिस्ट्री हो भी गई है। बाकी की भी धीरे-धीरे हो जाएगी। वहीं ग्रेनो अथॉरिटी को भी अपने बकाए के तहत 429 करोड़ मिल गए हैं। 965 करोड़ और मिल जाएंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation