वाशिंगटन। ईरान युद्ध और व्यापारिक टकरावों के कारण अमेरिका में तेल और अन्य वस्तुओं की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे ट्रंप की लोकप्रियता रेटिंग में गिरावट देखी जा रही है।
7 प्रमुख औद्योगिक देशों के संगठन जी7 ने अपने रणनीतिक भंडार से 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर सहमति जताई है। इसकी शुरुआत बड़े पैमाने पर डीजल जारी करने से होगी। ये कदम अमेरिका में ईंन्धन की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद उठाया गया है।
नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी पर बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने का भारी दबाव है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा, ”यूरोप अपने भारी भंडार वाले डीजल की एक बड़ी मात्रा जारी करने पर सहमत हो गया है।














