ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री को एक साल का एक्सटेंशन दे दिया। यह अगले साल 14 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी मिस्री को जून 2024 में विदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया था।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने ‘फंडामेंटल रूल 56(डी)’ के प्रावधानों के तहत मिस्री की सेवा अवधि बढ़ाने को मंज़ूरी दे दी है।
इस नियम में रक्षा सचिव, विदेश सचिव, गृह सचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के सचिव और कुछ अन्य अधिकारियों के लिए 60 साल की रिटायरमेंट उम्र के बाद भी सेवा अवधि बढ़ाने का प्रावधान है।













