• Latest
  • Trending
Fasten your seat belts, Noida airport will be ready by April 25

अपनी सीट बेल्ट बांध लें, अप्रैल 25 में हो जाएगा तैयार नोएडा एयरपोर्ट

October 18, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अपनी सीट बेल्ट बांध लें, अप्रैल 25 में हो जाएगा तैयार नोएडा एयरपोर्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2024
in the blitz
0
Fasten your seat belts, Noida airport will be ready by April 25
ब्लिट्ज ब्यूरो

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों के उड़ान भरने का सपना अगले वर्ष पूरा होने वाला है। एयरपोर्ट से कॉमर्शियल विमानों की उड़ान शुरू होने के लिए 17 अप्रैल 2025 की डेट फाइनल कर दी गई है। पहले दिन से ही अंतरराष्ट्रीय और घरेलू, दोनों फ्लाइट शुरू होंगी। विमानों की उड़ान शुरू करने के लिए हवाई संबंधी सभी जरूरी कार्य पूरे हो चुके हैं। फरवरी से टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू हो जाने की आशा है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट के संचालन को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल), एयरपोर्ट बनाने वाली कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) के प्रतिधिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में वाणिज्यिक उड़ानें शुरू होने से पहले उड़ान अनुसूची निर्धारित करने और जरूरी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त करने की समय सीमा निर्धारित की गई।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

प्रमुख एजेंसियों ने एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें शुरू करने के लिए 17 अप्रैल का दिन निर्धारित किया। टिकट बुकिंग सेवा इंटरनेशनल के लिए उड़ान शुरू होने से 90 दिन और घरेलू के लिए छह हफ्ते पहले शुरू हो जाएगी। पहले दिन सिंगापुर या दुबई के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की संभावना है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसको लेकर पुष्टि नहीं हो सकी। एयरोड्रोम लाइसेंस के लिए दिसंबर में आवेदन किया जाएगा जिसे 90 दिनों में नागरिक उड्डयन मंत्रालय (डीजीसीए) से अनुमति मिलने का नियम है। मार्च तक रनवे पर विमान उतारने के लिए लाइसेंस मिलेगा।

कमर्शियल फ्लाइट्स के लिए तैयार
अरुणवीर सिंह ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 30 नवंबर को कमर्शियल उड़ानों का परीक्षण किया जाएगा। इस परीक्षण में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, अकासा और इंडिगो जैसी एयरलाइंस और उनके विमान भाग लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि एयरपोर्ट पर कैटेगरी 1 और कैटेगरी 3 दोनों इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) स्थापित कर दिए गए हैं और डीजीसीए ने इनका निरीक्षण भी कर लिया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट का 1334 हेक्टेयर में प्रथम चरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। रनवे की चौड़ाई 60 मीटर होगी और इसे इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि भारी बारिश के दौरान भी किसी प्रकार की समस्या न आए। एटीसी में जरूरी उपकरण व रनवे पर लाइट लगाने का काम भी पूरा हो गया है। एयरपोर्ट शुरू करने में एक बड़ी चुनौती यह रहेगी कि यदि एयरपोर्ट बनाने वाली कंपनी ने 17 अप्रैल तक उड़ान संबंधी जरूरी कार्य पूरे नहीं किए और तय समय पर लाइसेंस नहीं मिला तो 17 अप्रैल से छह महीने तक एयरपोर्ट से उड़ान शुरू नहीं हो सकेगी क्योंकि देश-दुनिया में उड़ान शुरू करने के 70 दिन पहले सभी प्रकार की प्रक्रिया को पूरा करने का नियम हैं, ताकि अन्य एयरपोर्ट को शुरू हो रहे नए एयरपोर्ट के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। नए एयरपोर्ट से शुरू होने वाली फ्लाइट का शेड्यूल तैयार हो सके ताकि हवाई यात्रा में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। वैसे जेवर एयरपोर्ट का काम अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। ट्रायल के दौरान तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम के साथ ही सुरक्षा के पूरे इंतजाम भी थे। अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल बिना किसी बाधा के पूरा हुआ है और इसे पूरी तरह से सफल माना गया है। ट्रायल के दौरान विशेषज्ञों ने कुछ सुझाव भी दिए हैं जिन पर जल्द ही अमल किया जाएगा।

– फरवरी से टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू हो जाएगी
– कॉमर्शियल विमानों की उड़ान शुरू होने के लिए 17 अप्रैल 2025 की डेट फाइनल
– पहले दिन सिंगापुर या दुबई के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान की उम्मीद

गत कुछ वर्षों से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है और यह उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में से एक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार एयरपोर्ट का दौरा कर चुके हैं। जेवर एयरपोर्ट सुविधाओं के मामले में विश्व के चुनिंदा एयरपोर्ट में शामिल होगा। यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट भी बनने जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation