• Latest
  • Trending

जेवर एयरपोर्ट तक मिलेगी फास्ट कनेक्टिविटी

October 4, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जेवर एयरपोर्ट तक मिलेगी फास्ट कनेक्टिविटी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आ कर मिलेंगी नमो भारत और एक्वा लाइन मेट्रो

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 4, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। गत दिनों यमुना प्राधिकरण की 82वीं बोर्ड बैठक हुई। बैठक नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा शहरों के लिए खास रही। खास इसलिए क्योंकि यमुना अथॉरिटी के चेयरमैन अनिल सागर ने अनेक अहम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जिसमें गाजियाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए 72.4 किलोमीटर लंबा ट्रैक बनाने का प्रस्ताव शामिल है। इस ट्रैक पर 22 स्टेशन बनाए जाएंगे जिसमें 11 नमो भारत और 11 मेट्रो के स्टेशन शामिल होंगे। इस परियोजना की बदौलत नमो भारत ट्रेन और नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो आपस में जुड़ जाएंगे।

परियोजना 2031 तक पूरा करने का रखा गया लक्ष्य
इस योजना के अंतर्गत गाजियाबाद के सिद्धार्थ नगर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए एयरपोर्ट तक नमो भारत (रैपिड रेल) रूट तैयार किया जाएगा। इस रूट पर 22 स्टेशन बनाए जाएंगे जिन्हें भविष्य में 35 स्टेशन तक बढ़ाने की योजना बनाई गई है। नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में छह बोगियां होंगी और इस परियोजना का निर्माण कार्य 2031 तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

फिल्म सिटी से एयरपोर्ट के बीच सीधी कनेक्टिविटी
योजना के अनुसार, फिल्म सिटी से एयरपोर्ट तक लाइट ट्रांजिट रेल (एलआरटी) चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को सीधे एयरपोर्ट तक पहुंचने में सुविधा होगी। इस रूट की कुल लंबाई 14.6 किलोमीटर होगी जो नमो भारत और मेट्रो के साथ एक ही ट्रैक पर संचालित होगी। एलआरटी की रफ्तार 21 किलोमीटर प्रति घंटे होगी और यह 3.5 मिनट में मेट्रो, 7 मिनट में रैपिड रेल और 8 मिनट में एलआरटी सेवा प्रदान करेगी।

सारा ट्रैक एक साथ बनेगा
पहले यह योजना बनाई गई थी कि ट्रैक को दो फेस में बनाया जाएगा पर अब पूरे ट्रैक का निर्माण एक साथ करने का निर्णय लिया गया है। यह पूरी तरह से एलिवेटेड ट्रैक होगा जिस पर नमो भारत 140 किलोमीटर प्रति घंटे और मेट्रो 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ेगी।

2031 तक इस रूट पर लगभग 3.09 लाख यात्री होने का अनुमान है जबकि 2054-55 तक यह संख्या 7 लाख से अधिक होने की संभावना है। इस परियोजना पर 20,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च आने का अनुमान बताया गया है।

केंद्र और राज्य बनेंगे भगीदार
इस परियोजना के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार का अंशदान 20-20 प्रतिशत रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की 60 प्रतिशत अंशदान की जिम्मेदारी होगी। यदि एनसीआरटीसी खर्च उठाने में असमर्थ होती है तो गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण, और नोएडा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (नायल) इसकी जिम्मेदारी वहन करेंगे।

एयरपोर्ट से कई शहरों को मिलेगी मेट्रो कनेक्टिविटी
योजना के अनुसार एक्वा लाइन को नमो भारत से जोड़ने की भी तैयारी है। एक्वा लाइन का विस्तार सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक किया जाएगा, जिसे एयरपोर्ट तक जाने वाली नमो भारत की लाइन से जोड़ा जाएगा। इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को भी काफी लाभ होगा। कुल मिलाकर इस प्रकार की योजनाएं नोएडा और गाजियाबाद क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के साथ-साथ एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और रोजगार के नए अवसरों को उत्पन्न करने में भी सहायक होगी।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation