• Latest
  • Trending
cigarette

हर सिगरेट से कम होते जिंदगी के 20 मिनट

January 15, 2025
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हर सिगरेट से कम होते जिंदगी के 20 मिनट

डराने वाली है यूसीएल की नई स्टडी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 15, 2025
in the blitz
0
cigarette

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। स्मोकर की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 20 मिनट कम कर रही है हर सिगरेट। यह हम नहीं कह रहे, यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन (यूसीएल) की एक स्टडी में यह डरावना तथ्य सामने आया है। स्टडी के मुताबिक, एक सिगरेट पीने से महिला की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 22 मिनट और पुरुष की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 17 मिनट तक कम हो जाती है। दोनों जेंडर्स में यह औसत 20 मिनट है।

इसका मतलब है, अगर कोई रोज 10 सिगरेट भी पीता है तो उसकी लाइफ एक्सपेक्टेंसी हर दिन 3 घंटे 20 मिनट कम हो रही है। इससे पहले तक इस कैलकुलेशन के लिए साल 2000 में पब्लिश हुई यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की स्टडी को आधार माना जाता था। उस स्टडी के मुताबिक हर सिगरेट पीने के साथ लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 11 मिनट तक कम होती थी।

इस तरह के कैलकुलेशन के लिए सिगरेट से होने वाले नुकसान और बीमारियों को आधार माना जाता है। इसके बाद यह देखा जाता है कि सिगरेट पीने के कारण हुई बीमारियों से कितने लोगों की मौत किस उम्र में हुई। अब नई स्टडी ने पूरी दुनिया के स्मोकर्स को चिंता में डाल दिया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर साल सिगरेट पीने की वजह से 80 लाख से ज्यादा लोगों की प्रीमेच्योर डेथ होती है। वहीं भारत में हर साल स्मोकिंग के कारण 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। इसमें अगर अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन के कारण हुई मौतों के आंकड़े भी जोड़ दिए जाएं तो भारत में हर साल लगभग 13.5 लाख लोगों की मौत तंबाकू के सेवन के कारण होती है।

सिगरेट छोड़ते ही होने लगते हैं सुधार
स्मोकिंग छोड़ने के लिए कभी सही समय का इंतजार नहीं करना चाहिए। यह किसी भी उम्र में और किसी भी समय छोड़ी जा सकती है। पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. अंकित सिंघल के मुताबिक, सिगरेट छोड़ते ही हमारी बॉडी रिकवरी शुरू कर देती है। इसके सकारात्मक असर भले ही देर से सामने आते हैं, लेकिन शरीर के भीतर पहले मिनट से ही सुधार होने शुरू हो जाते हैं।

हर सिगरेट के साथ सिकुड़ रही है जिंदगी
यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन के मुताबिक, सिगरेट पीने से लोगों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी तेजी से घट रही है। अगर कोई 10 साल तक रोज 10 सिगरेट पी रहा है तो इसका मतलब है कि उसकी जिंदगी के 500 दिन कम हो गए हैं।

सिगरेट छोड़ने से पटरी पर लौटेगी जिंदगी
डॉ. अंकित सिंघल कहते हैं कि अगर सिगरेट छोड़ दी जाए तो पहले मिनट से हमारी बॉडी में हीलिंग शुरू हो जाती है। अगर कोई रोज एक सिगरेट कम पी रहा है तो उसकी जिंदगी में रोज 20 मिनट जुड़ जाएंगे। वहीं जो लोग रोज 10 सिगरेट पीते हैं, वे 10 साल तक सिगरेट न पिएं तो उनकी जिंदगी में 500 दिन बढ़ जाएंगे।

स्मोकिंग और हीलिंग से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और जवाब
सवाल: सिगरेट पीने से लाइफ एक्सपेक्टेंसी घटने का क्या मतलब है?
जवाब: लाइफ एक्सपेक्टेंसी का मतलब है कि कोई कितने साल जीवित रहता है। भारत में साल 2024 में लाइफ एक्सपेक्टेंसी 70.62 साल थी। इसका मतलब है कि भारत में लोग औसतन 70 साल जीवित रहते हैं। अगर सिगरेट पीने के कारण किसी की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 10 साल कम हो गई है तो इसका सिर्फ ये मतलब नहीं है कि कोई 60 साल जीवित रहेगा। इसमें मुख्य तौर पर व्यक्ति की मिड एज प्रभावित होती है। इसे ऐसे समझिए कि इंसान 60 साल तो जीवित रहेगा ही, साथ ही उसकी हालत 50 साल की उम्र में ही 60 साल जैसी हो जाएगी।

सवाल: स्मोकिंग के कारण किन बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है?
जवाब: स्मोकिंग के कारण 10 से ज्यादा तरह के कैंसर, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और अस्थमा का जोखिम होता है। दुनिया में सबसे अधिक मौतों की वजह कैंसर और हार्ट डिजीज ही हैं।
इसके अलावा क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, प्रीमेच्योर बर्थ, डायबिटीज और विजन लॉस का जोखिम भी बढ़ जाता है।
सवाल: सिगरेट छोड़ना इतना मुश्किल क्यों होता है?
जवाब: सिगरेट में 7 हजार से ज्यादा केमिकल कंपाउंड्स होते हैं और निकोटिन होता है। ये केमिकल साइकोएक्टिव होते हैं और हमारे नर्वस सिस्टम को कंट्रोल करते हैं। निकोटिन के कारण डोपामाइन केमिकल रिलीज होता है, जो हमें एक साथ एक्टिव, एलर्ट और रिलैक्स मोड में ले जाता है।
इसलिए दिमाग सिगरेट का लती हो जाता है। इसके न मिलने पर उलझन, बेचैनी और झुंझलाहट होने लगती है। हमारे दिमाग को पता होता है कि स्ट्रेस होने पर सिगरेट पीने से रिलैक्स महसूस होता है। इसलिए सिगरेट क्विट करने के बाद भी स्ट्रेस बढ़ने पर स्मोकर फिर से सिगरेट जला लेता है।
सवाल: स्मोकिंग छोड़ने के लिए क्या करना होगा?
जवाब: सिगरेट छोड़ने के लिए सही उद्देश्य खोजकर अपनी लाइफस्टाइल के मुताबिक सटीक प्लान बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए निम्न बातों का ध्यान रखें:
स्मोकिंग क्विट करने के लिए सही उद्देश्य खोजें। उद्देश्य बहुत स्पष्ट और आसान होना चाहिए, जैसे आप अपने कारण फैमिली या बच्चों को पैसिव स्मोकर नहीं बनने देना चाहते हैं। आप अपना जीवन कम-से-कम बीमारियों के जोखिम के बीच स्वस्थ तरीके से बिताना चाहते हैं।
स्मोकिंग के लिए हर किसी के अपने ट्रिगर पॉइंट्स होते हैं। इनमें सबसे कॉमन ट्रिगर पॉइंट खालीपन है। अगर आपका ट्रिगर पॉइंट भी खालीपन है तो खुद को किसी-न-किसी काम में व्यस्त रखें। समय मिलने पर कोई फिल्म देख सकते हैं या म्यूजिक सुन सकते हैं।
अगर खाली समय होने पर दिमाग स्मोकिंग की तरफ जाता है तो इस दौरान अपने घर की साफ-सफाई और सजावट का काम कर सकते हैं। इससे घर तो सुंदर होगा ही, स्मोकिंग का ख्याल भी चला जाएगा।
अगर स्मोकिंग क्विट करने के कारण ऑफिस वर्क करना या घर के काम करने में मुश्किल हो रही है तो कुछ दिन का ब्रेक ले सकते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation