• Latest
  • Trending
enemy of heart mobile

दिल का दुश्मन मोबाइल

February 2, 2024
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
Thursday, August 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दिल का दुश्मन मोबाइल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 2, 2024
in दृष्टिकोण
0
enemy of heart mobile

YOU MAY ALSO LIKE

कोलाहल का अखाड़ा न बने संसद

ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा नॉर्थ ईस्ट

डॉ. सीमा द्विवेदी/h5>
नई दिल्ली। मोबाइल पर घंटों तक समय बिता रहे युवाओं के दिल की सेहत बिगड़ रही है। 20 से 30 साल का युवा वर्ग बुजुर्गों को होने वाली बीमारियों की चपेट में आ रहा है। घबराहट, हाईपरटेंशन (ब्लड प्रेशर), दिल की तेज धड़कन और कोलेस्ट्रॉल में बढ़ोतरी जैसी दिक्क तें सामने आ रही हैं।

यह खुलासा पीजीआई लखनऊ के कार्डियोलॉजी विभाग के सर्वे में हुआ है। कार्डियोलॉजी ओपीडी में 18-40 आयु वर्ग के 200 मरीजों की स्क्रीनिंग में पता चला है कि अधिकांश युवा 24 घंटे में पांच से छह घंटे तक मोबाइल स्क्रीन पर गुजार रहे हैं।

तीन साल पहले तक नहीं थी कोई दिक्कत
डॉक्टर के मुताबिक सर्वे में मरीजों ने बताया कि तीन साल पहले तक उन्हें ऐसी कोई समस्या नहीं थी। इधर, मोबाइल और लैपटॉप आदि का इस्तेमाल बढ़ा है। डॉ. नवीन गर्ग ने बताया कि दिल की बीमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी है। इसके लिए काफी हद तक मोबाइल जिम्मेदार है। बीते 6 महीने में 18 से 40 की आयु वाले 200 मरीजों पर सर्वे हुआ। नौकरीपेशा, बिजनेस वाले 80 फीसदी तो पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे 20 फीसदी युवाओं में समस्याएं मिली हैं।

नींद में खलल डालता है फोन
डॉ. गर्ग के मुताबिक, मोबाइल की लत से युवाओं में तनाव, एंग्जाइटी और नींद की कमी जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। इससे भी दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

क्या हैं उपाय
डॉक्टरों ने युवाओं को मोबाइल का इस्तेमाल सीमित करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर बात करते समय, गेम खेलते समय या वीडियो देखते समय बीच-बीच में ब्रेक लें। नियमित व्यायाम और बैलेंस डाइट भी दिल की बीमारी के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।


मोबाइल के इस्तेमाल से बचने के उपाय

– मोबाइल का इस्तेमाल कम करें।
– 20-20-20 नियम का पालन करें। हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए दूरी पर देखें और 20 सेकंड के लिए आंखें बंद करें।
– नियमित रूप से व्यायाम करें।
– बैलेंस डाइट लें।
– धूम्रपान और शराब से बचें।

मोबाइल का इस्तेमाल कम करने के उपाय

– 20-20-20 नियम का पालन करें… हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए दूरी पर देखें और 20 सेकंड के लिए आंखें बंद करें
– नियमित रूप से व्यायाम करें
– बैलेंस डाइट लें
– धूम्रपान और शराब से बचें

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation