• Latest
  • Trending
E20 पेट्रोल

माइलेज कम होने का ई20 पेट्रोल से लेना-देना नहीं : सरकार

August 10, 2026
नारियल उद्योग

नारियल का छिलका, सात लाख लोगों की रोजी

October 14, 2026
कृषि भवन, नई दिल्ली में पराली प्रबंधन की समीक्षा बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव। फोटो : पीआईबी

हरियाणा में पराली की आग 53% घटी

October 14, 2026
प्रधानमंत्री मोदी

भारत की विकास गाथा: स्टार्टअप, व्यापार, डेटा और खादी

October 13, 2026
प्याज

प्याज महंगा, सेना को 27 पदक और नई रक्षा पहल

October 13, 2026
dal

दाल का आयात बिल 14,634 करोड़ रुपये घटा

October 12, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
Wednesday, October 14, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

माइलेज कम होने का ई20 पेट्रोल से लेना-देना नहीं : सरकार

कई देशों में हो रहा एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का इस्तेमाल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in the blitz
0
E20 पेट्रोल

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। ई20 पेट्रोल को लेकर देशभर में तगड़ी बहस चल रही है। कई लोग इसकी वजह से माइलेज को लेकर शिकायत कर रहे हैं।

कोई इस पेट्रोल के समर्थन में है, तो कई लोग इसको लेकर शिकायतें कर रहे हैं। कुछ मशहूर यूट्यूबर्स ने इसकी शिकायत करते हुए बताया है कि इसको गाड़ी में भरवाने के बाद से माइलेज कम हो गई है। इसी तरह की कई और भी शिकायतें सामने आई हैं। हालांकि सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि इसका ई20 पेट्रोल से कोई लेना- देना नहीं है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के पहले से भी कई अन्य देश इस पेट्रोल का इस्तेमाल कर रहे हैं। जी हां! दुनिया के कई देश पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे कच्चे तेल पर निर्भरता कम होती है, प्रदूषण घटता है और किसानों को भी फायदा मिलता है। भारत भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। तो आइये बताते हैं कि कौन सा देश कितनी मात्रा में इसका इस्तेमाल कर रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

नारियल का छिलका, सात लाख लोगों की रोजी

हरियाणा में पराली की आग 53% घटी

भारत का हाल

सबसे पहले भारत के बारे में ही बात करते हैं, यहां फिलहाल ई20 पेट्रोल लागू किया जा चुका है, यानी पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाया जाता है। सरकार का लक्ष्य 2030 तक ई30 ब्लेंडिंग हासिल करना है, ताकि तेल आयात पर निर्भरता कम हो और किसानों की आय बढ़ सके।

ब्राजील में 100% भी होता है इस्तेमाल

ब्राजील एथेनॉल ब्लेंडिंग के मामले में दुनिया में सबसे आगे है। यहां साधारण पेट्रोल में करीब 30% एथेनॉल (ई30) मिलाया जाता है। इसके अलावा कई वाहन 100% एथेनॉल (ई100) से भी चलते हैं।

अमेरिका में ई10 और 15

अमेरिका में सबसे ज्यादा ई10 पेट्रोल का इस्तेमाल होता है। यहां कुछ राज्यों में ई15 भी उपलब्ध है। वहीं, यूरोपीय संघ के कई देशों में ई10 पेट्रोल आम हो चुका है।

नेपाल और कनाडा भी लिस्ट में

भारत का पड़ोसी नेपाल पहले ही ई10 पेट्रोल लागू कर चुका है। वहीं कनाडा में अलग-अलग प्रांतों के नियमों के अनुसार ई5 से ई12 तक एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल का उपयोग किया जाता है।

जापान है सबसे पीछे

जापान भी भारत की तरह ही एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। देश ने 2030 तक ई10 और 2040 तक ई20 ब्लेंडिंग का लक्ष्य तय किया है।

तेल के लिए निर्भरता होगी कम

बता दें कि पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ने से केवल भारत ही नहीं बल्कि हर एक देश में पेट्रोलियम आयात पर खर्च कम हो सकता है, कार्बन उत्सर्जन घटता है और गन्ने, मक्क ा जैसी फसलों से जुड़े किसानों को नई बाजार संभावनाएं मिलती हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation