नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने ईरानी समकक्ष मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में स्थायी शांति के प्रयास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि संकट का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए किया जाए। राष्ट्रपति की टिप्पणी पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आई है।













