• Latest
  • Trending
गुजरात के डीसा में बनेगा एशिया का पहला डेजर्ट-थीम नाइट सफारी और जू, 2,700 जानवर होंगे आकर्षण

एशिया का पहला रेगिस्तान थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा गुजरात में

August 24, 2026
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Friday, November 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एशिया का पहला रेगिस्तान थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा गुजरात में

2700 जानवरों का होगा बसेरा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 24, 2026
in the blitz
0
गुजरात के डीसा में बनेगा एशिया का पहला डेजर्ट-थीम नाइट सफारी और जू, 2,700 जानवर होंगे आकर्षण

ब्लिट्ज ब्यूरो

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों का बसेरा होगा। सेंट्रल जू अथॉरिटी (सीजेडए ) से मंजूरी मिलने के बाद एशिया के पहले डेजर्ट-थीम वाले ड्राइव-थ्रू नाइट सफारी और जूलॉजिकल पार्क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यह परियोजना जूना डीसा में करीब 103 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर विकसित की जाएगी।

गुजरात के वन मंत्री ने दी जानकारी
गुजरात के वन मंत्री अर्जुन मोधवाडिया ने इस प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना को सीजेडएए की गाइडलाइंस के तहत तैयार किया गया है और इसकी अनुमानित लागत 542.14 करोड़ रुपये है। राज्य सरकार की योजना के मुताबिक पार्क में करीब 83 प्रजातियों के 2,700 देशी और विदेशी जानवरों तथा पक्षियों को रखा जाएगा। पार्क का सबसे बड़ा आकर्षण अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली नाइट सफारी होगी, जहां पर्यटक रात में सक्रिय रहने वाले वन्यजीवों को करीब से देख सकेंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

पांच विशेष बाड़े बनाए जाएंगे
परियोजना में अलग डे जू के साथ नाइट सफारी के लिए पांच विशेष बाड़े बनाए जाएंगे। गुजरात के प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स (वाइल्डलाइफ) और चीफ वाइल्डलाइफ वॉर्डन डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि पूरे पार्क का डिजाइन रेगिस्तानी पारिस्थितिकी तंत्र को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

यहां प्राकृतिक सूखे लैंडस्केप विकसित किए जाएंगे। पार्क में चिंकारा, ब्लैकबक, इंडियन वाइल्ड ऐस, एशियाई शेर और तेंदुए जैसी प्रमुख प्रजातियां होंगी। इसके अलावा इंडियन साही, भारतीय खरगोश, हेजहॉग, रेगिस्तानी खरगोश, स्लॉथ बियर, इंडियन काराकल, भारतीय भेड़िया, सुनहरा सियार, धारीदार लकड़बग्घा और भारतीय रेगिस्तानी लोमड़ी भी आकर्षण का केंद्र होंगी।

अलग-अलग बाड़े
पार्क में शाकाहारी और मांसाहारी जीवों के लिए अलग-अलग बाड़े, एवियरी, रेप्टाइल हाउस, बटरफ्लाई पार्क और इंटरप्रिटेशन सेंटर की सुविधा होगी। पर्यटकों के लिए फूड कोर्ट, स्मारिका दुकान और गोल्फ कार्ट सर्विस भी उपलब्ध कराने की योजना है। इसके अलावा रेप्टाइल सफारी, रेनफॉरेस्ट बायोम और एक्वेरियम भी विकसित किए जाएंगे। अफ्रीकी रेगिस्तान की प्रजातियां भी यहां आकर्षण बढ़ाएंगी। इनमें अंगोलन जिराफ, ग्रेवी जेब्रा, सिमिटार ओरिक्स, अफ्रीकी कुडू, स्प्रिंगबॉक, काला गैंडा, चिंपैंजी, मीरकट, अफ्रीकी चीता, अफ्रीकी शेर और फेनेक लोमड़ी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई रेगिस्तानी प्रजातियों में कंगारू, एमु और वालाबी भी रखे जाएंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation