• Latest
  • Trending

जल जीवन मिशन स्टॉल देख मंत्रमुग्ध हुए सीएम योगी

September 27, 2024
Zimbabwes

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

July 24, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

July 24, 2026
vikram

तीन अहम परीक्षण पास: गगनयान ने सुरक्षा की कसौटी पार की

July 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

हस्ताक्षर से जहाज़ तक: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता ज़मीन पर उतरा

July 24, 2026
Market

तेल 100 डॉलर के पार: महंगे कच्चे तेल की आंच बाज़ार तक पहुंची

July 24, 2026
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
ev-charging

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

July 23, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

हरारे में युवा ब्रिगेड: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

पहले सुरक्षा, फिर सितारे: गगनयान उड़ान की ओर क़दम-दर-क़दम

July 23, 2026
Market

लगातार चौथे दिन गिरावट: छह हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास तेल ने माहौल तय किया

July 23, 2026
medicine

दुनिया की फार्मेसी और वह “बारीक अक्षरों” वाली शर्त

July 23, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Saturday, July 25, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

जल जीवन मिशन स्टॉल देख मंत्रमुग्ध हुए सीएम योगी

बदलते यूपी की कहानी बयां कर रहे मॉडल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 27, 2024
in the blitz
0
संजय द्विवेदी

लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जल जीवन मिशन के स्टाल पर प्रदर्शित ‘हर घर जल गांव’ मॉडल उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बन गया। इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह के बाद अलग-अलग स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब जल जीवन मिशन के ‘हर घर जल गांव’ के मॉडल पर पहुंचे, तो उन्होंने कार्ट की रफ्तार को धीमा करवाकर बदलते उत्तर प्रदेश की कहानी बयां कर रहे इस मॉडल को निहारा।

व्यस्तता के बाद भी मुख्यमंत्री ने कुछ मिनटों तक उत्तर प्रदेश के गांवों में आई जल क्रांति को प्रदर्शित कर रहे ‘हर घर जल गांव’ के मॉडल को देखा और मुस्कुराए। स्टाल पर दिखाई दे रही नल की टोंटी और उसमें से हो रही स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को वह निहारते रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्टॉल पर उपस्थित लोगों की भीड़ का अभिवादन भी स्वीकार किया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी ‘हर घर जल गांव’ मॉडल को देखकर खुशी जाहिर की और हाथ हिलाकर स्टॉल पर उपस्थित भीड़ का अभिवादन स्वीकारा।

YOU MAY ALSO LIKE

हरारे में सूर्यवंशी का जलवा: भारत की 7 विकेट से शानदार जीत

धूप की ढाल: तेल के झटके का लंबा जवाब है भारत का स्वच्छ-ऊर्जा निर्माण

वहीं नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने भी करीब 15 मिनट तक “हर घर जल गांव” मॉडल का अवलोकन किया। इस मौके पर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक बृजराज सिंह यादव और वरिष्ठ मीडिया सलाहकार राधाकृष्ण त्रिपाठी ने उन्हें पूरे स्टॉल की जानकारी दी।

देश-विदेश से मेहमानों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हर घर नल से जल योजना
इंटरनेशनल ट्रेड शो के पहले दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ हर घर जल योजना बड़े निवेशकों, उद्योगपतियों, देशी-विदेशी मेहमानों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के स्टाल बदलते यूपी की नई तस्वीर पेश कर रहे थे। पूरे दिन ट्रेड शो में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी मेहमान आए। इस दौरान मेहमानों ने फोटो गैलरी के जरिए प्रदेश के हर गांव तक नल कनेक्शन पहुंचाने की उपलब्धि के बारे में जाना। वहीं बुंदेलखंड और विन्ध्य के बीहड़ क्षेत्रों में किस तरह से पानी पहुंचाया गया, इसकी जानकारी भी विभाग के अधिकारियों से ली।

आल्हा की लाइव प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया
‘हर घर जल गांव’ मॉडल में बने चौपाल केन्द्र पर बुंदेलखंडी आल्हा की लाइव प्रस्तुति ने ट्रेड शो देखने आए लोगों का दिल जीत लिया। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बड़ी संख्या में लोग स्टॉल पर आए और आल्हा की लाइव धुन पर झूमते नजर आए। आल्हा के माध्यम से लोगों ने ये भी जाना कि किस तरह से बुंदेलखंड और प्रदेश के अन्य हिस्सों में पानी पहुंचा और इस पानी से लोगों का जीवन कैसे खुशहाल बना है।

जल जीवन मिशन का सतरंगी मोर देख मेहमान बोले ‘जरा सेल्फी हो जाए’
हर घर तक नल पहुंचने के लिए लोगों के जीवन में कैसा बदलाव आया। इसकी कहानी बयां करता हुआ राष्ट्रीय पक्षी मोर का प्रोटो टाइप भी यहां आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहा। मोर के पंखों पर लगी जल जीवन मिशन की उपलब्धियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने सेल्फी ली। इसके अलावा स्टॉल पर बने रसोई घर, पंचायत घर पर पहुंचे निवेशकों, उद्यमियों के साथ महिलाओं व युवाओं ने सेल्फी ली और अपने पलों को यादगार बनाया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation