• Latest
  • Trending

बाढ़ से कानून-व्यवस्था तक सीएम योगी ने की समीक्षा

October 11, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बाढ़ से कानून-व्यवस्था तक सीएम योगी ने की समीक्षा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 11, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण) , मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, ऑपरेशन कायाकल्प, स्कूल चलो अभियान, जल जीवन मिशन, गोवंश टीकाकरण-ईयर टैगिंग, गोवंश संरक्षण, बाढ़ निरोधक कार्यों, वृक्षारोपण महाअभियान, संचारी रोग नियंत्रण अभियान समेत जनपद की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की चर्चा की।

गड्ढामुक्त हों सभी सड़कें
मुख्यमंत्री ने कहा कि बलरामपुर बाढ़ प्रभावित जनपद है। बाढ़ रोकने के लिए स्थाई समाधान निकाला जाए। इसके लिए राप्ती नदी को चैनेलाइज किए जाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जनपद के सभी संपर्क मार्ग अच्छी स्थिति में हों। सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। नई सड़कों और सेतु के लिए शासन से तुरंत धनराशि प्रदान की जाएगी। सीएम ने भूमि चिह्नित कर नए वृहद गोवंश संरक्षण केंद्र बनाए जाने एवं कंप्रेस्ड बायो गैस इत्यादि का उत्पादन भी किए जाने का निर्देश दिया।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

सकुशल संपन्न हों त्योहार, माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर करें कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि दुर्गापूजा, रामलीला, दीपावली, छठ समेत सभी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराएं। माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों पर कतई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बिजली और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सीएम का माफिया पर कार्रवाई को लेकर भी जोर रहा। उन्होंने कहा कि जनपद के टॉप 10 माफिया को चिह्नित करें और उन पर कड़ी कार्रवाई भी करें। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की जाए। सीएम ने महिला सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बढ़ते जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्कूलों-कॉलेज आदि पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगा हो। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आदि पर कड़ी निगरानी रखे जाने का भी निर्देश दिया।

निगरानी के लिए नियुक्त हों नोडल अधिकारी
सीएम ने निर्देश दिया कि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो। यहां के युवाओं को शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े, इसके लिए सरकार यहां इसका निर्माण करा रही है। सीएम ने कहा कि निर्माण कार्य की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति किए जाए।

कैंप लगाकर पात्रों को दिलाया जाए योजनाओं का लाभ
सीएम योगी ने कहा कि बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ आमजन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित हो। थारू जनजाति ग्रामों के साथ साथ अनुसूचित जाति ग्रामों में भी कैंप लगाकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर दिलाया जाए। वहीं जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पाइप डालने का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। खुदाई के बाद सड़कों को तुरंत दुरुस्त कराया जाए। सड़कें खुदी दिखने पर जिम्मेदारी तय की जाए। सीएम का राजस्व वादों के निस्तारण पर भी जोर रहा।

रोजगार सृजन के लिए हो विशेष प्रयास
जनपद में औद्योगिक गतिविधियों व रोजगार सृजन को निरंतर बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास पर सीएम ने जोर दिया। समीक्षा बैठक में कैबिनेट/प्रभारी मंत्री राकेश सचान, बलरामपुर सदर के विधायक पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह ‘ मंजू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, देवीपाटन मंडल के आयुक्त व डीआईजी, डीएम बलरामपुर पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation