• Latest
  • Trending

सीएम फडणवीस ने चतुराई से साधा जातीय संतुलन

December 20, 2024
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Sunday, November 1, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सीएम फडणवीस ने चतुराई से साधा जातीय संतुलन

महायुति 2.0 में पश्चिम महाराष्ट्र से सर्वाधिक 11 मंत्री, चार महिलाएं भी बनीं मंत्री

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2024
in the blitz
0

मुंबई। तमाम समीकरणों पर खरा उतरते हुए महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है।
फडणवीस ने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले नागपुर में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया । इसमें कुल 39 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। फडणवीस ने महायुति की पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रहे 12 विधायकों को ड्रॉप करके हुए कुल 19 नए चेहरों को जगह दी । फडणवीस ने शिवसेना के तीन, बीजेपी के चार और एनसीपी के पांच विधायकों को दोबारा मंत्री बनाया है।
फडणवीस ने अपने मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन रखने की कोशिश की है। इसके तहत उत्तर महाराष्ट्र से कुल 8 मंत्री बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री को जोड़कर विदर्भ से कुल 8 मंत्री बने हैं। इसी प्रकार मराठावाड़ा से पांच मंत्री बने हैं। पश्चिम महाराष्ट्र से डिप्टी सीएम अजित पवार को जोड़कर कुल 11 मंत्री हैं। कोकण को पांच मंत्री मिले हैं। मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) को 5 मंत्री मिले है। इनमें दो मुंबई और तीन मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र से हैं। इनमें उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हैं।
मंत्रिमंडल में सिर्फ 1 मुस्लिम को मिली जगह
फडणवीस ने मंत्रिमंडल में मराठा और ओबीसी समुदायों को राज्य मंत्रिमंडल में बराबर का स्थान दिया गया है।
42 मंत्रियों में से 16 मराठा समुदाय से हैं, जबकि 17 विभिन्न ओबीसी जातियों से हैं। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पिछले कुछ सालों से सत्ता से बाहर रहे पूर्व मंत्रियों को कैबिनेट में मौका दिया है और वे सत्ता में लौट आए हैं। इनमें पंकजा मुंडे, गणेश नाइक, संजय सावकरे, जयकुमार रावल, अशोक उइके, आशीष शेलार शामिल हैं। मुस्लिम मंत्री के तौर पर सिर्फ हसन मुश्रीफ हैं। महाराष्ट्र में मुस्लिम आबादी करीब 10 फीसदी है जबकि मराठा आबादी 33 फीसदी है। महाराष्ट्र के अब 20 मुख्यमंत्री में 12 मराठा हैं। 2024 के विधानसभा चुनावों में 127 मराठा विधायक चुने गए थे। लोकसभा में 26 मराठा समुदाय के कैंडिडेट जीते थे।
बेहतर जातीय संतुलन
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ-साथ ब्राह्मण समुदाय से दो, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से दो-दो, मुस्लिम समुदाय से एक और जैन समुदाय से एक मंत्री हैं। ओबीसी में माली समुदाय से दो, कुनबी समुदाय से तीन, बंजारा समुदाय से दो और वंजारी समुदाय से तीन मंत्री हैं।
फडणवीस मंत्रिमंडल में 12 दिग्गजों को जगह नहीं मिली है। इनमें छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, रवींद्र चव्हाण, विजयकुमार गावित, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार के नाम प्रमुख है। सीएम में ढाई साल के बाद मंत्रियों के काम का ऑडिट करने का फॉर्मूला लागू किया है।

विधायकों के जातिगत आंकड़े
मराठा वर्ग
1) राधाकृष्ण विखे पाटिल
2) चंद्रकांत पाटिल
3) नितेश राणे
4) शिवेंद्रराज भोसले
5) मेघना बोर्डिकर
6) आशीष शेलार
7) एकनाथ शिंदे
8) शम्भुराज देसाई
9) योगेश कदम
10) भरत गोगावले
11) प्रकाश अबितकर
12) दादा भुसे
13) अजित पवार
14) बाबासाहेब पाटिल
15) मकरंद पाटिल
16) माणिकराव कोकाटे
अन्य पिछड़ा वर्ग
1) गिरीश महाजन
2 ) चंद्रशेखर बावनकुले
3) पंकजा मुंडे
4) प्रताप सरनाईक
5) अतुल सेव
6) जयकुमार गोरे
7) पंकज भोयर
8) गणेश नाइक
9) आकाश फुंडकर
10) अदिति तटकरे
11) दत्तात्रेय भरणे
12) धनंजय मुंडे
13) गुलाबराव पाटिल
14) संजय राठौड़
15) इंद्रनील नाइक
16) आशीष जयसवाल
17) जयकुमार रावल
अनुसूचित जाति
1) संजय सावकरे
2) संजय शिरसाट
अनुसूचित जनजाति
1) अशोक उइके
2) नरहरि जिरवाल
मुसलमान
1) हसन मुश्रीफ
जैन
1) मंगल प्रभात लोढ़ा
ब्राह्मण
1) देवेंद्र फडणवीस
2) उदय सामंत
खुली श्रेणी
1) माधुरी मिसाल

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation