• Latest
  • Trending

थर-थर कांपेगा चीन

September 27, 2024
अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

October 29, 2026
गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

October 28, 2026
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
Friday, October 30, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

थर-थर कांपेगा चीन

भारत, यूएस, जापान, ऑस्ट्रेलिया के युद्धपोत उतरेंगे बंगाल की खाड़ी में

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 27, 2024
in the blitz
0
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में क्वाड राष्ट्र के प्रमुख नेताओं से मिले और उन्हें 28वें मालाबार नौसैनिक युद्धाभ्यास में भाग लेने का आमंत्रण दिया। इस साल अक्टूबर में होने वाली इस समुद्री मिलिट्री एक्सरसाइज में भारतीय नौसेना के साथ-साथ जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नेवी भी भाग लेगी। उनके खतरनाक जंगी जहाज बंगाल की खाड़ी में आएंगे।

– मोदी ने क्वाड नेताओं को दिया नौसैनिक युद्धाभ्यास में भाग लेने का आमंत्रण

YOU MAY ALSO LIKE

अब गांव खुद बनाएंगे अपनी विकास योजना

गरीबी घटी, अब कमाई बढ़ाने की बारी

इस युद्धाभ्यास में चारों देश आपसी कॉर्डिनेशन, अत्याधुनिक हथियारों से लैस युद्धपोतों, पनडुब्बियों का प्रदर्शन करेंगे। मैरीटाइम कॉपरेशन और पावर प्रोजेक्शन पर काम करेंगे ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन और उसके साथी देश नजर उठाने की हिम्मत भी न करें। इस युद्धाभ्यास की शुरूआत 1992 में भारत और अमेरिकी नौसेना ने की थी।

2007 से इसमें जापान और ऑस्ट्रेलिया भी जुड़ गए। 2015 में जापान इसका स्थायी सदस्य बन गया। ऑस्ट्रेलिया 2020 से लगातार युद्धाभ्यास में भाग ले रहा है। अब चारों देश मिलकर इस नौसैनिक अभ्यास को पूरा करते हैं। इस बार के युद्धाभ्यास का फोकस चीन की तरफ से बढ़ रहे खतरे को काउंटर करने के तरीकों को लेकर है। इन तैयारियों से चीन के पसीने छूटने जा रहे हैं, इस बात में कोई शक नहीं।

भारतीय नौसेना
इंडियन नेवी इस युद्धाभ्यास का नेतृत्व कर रही है। इसमें नौसेना का एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य, तलवार क्लास फ्रिगेट, कलवारी क्लास पनडुब्बियां शामिल होंगी। इसके अलावा नौसेना के मिग-29के फाइटर जेट और पी-8आई पोसाइडन जासूसी जहाज भी शामिल होगा। फोकस एरिया होगा एंटी-सबमरीन, रीकॉन्सेंस मिशन पूरा करना, भारतीय समुद्री क्षेत्र की हिफाजत करना।

अमेरिकी नौसेना
उम्मीद है कि अमेरिकी नौसेना अपने निमित्ज क्लास एयरक्राफ्ट कैरियर में से किसी एक को बंगाल की खाड़ी में भेजे। इसके अलावा कुछ विध्वंसक और पनडुब्बियां भी आएंगी। साथ में एफ-18 सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट्स, हॉकआई एयरक्राफ्ट भी आएंगे। हो सकता है कि अमेरिका अपना लेटेस्ट अर्लीघ बुर्क क्लास गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर इस युद्धाभ्यास में भेजे। इसमें ऐजिक कंबैट सिस्टम लगा है।

जापानी नौसेना…
जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स की तरफ से इजूमो क्लास हेलिकॉप्टर कैरियर्स आएंगे। इस पर एफ-35बी फाइटर जेट का परीक्षण हाल ही में हुआ है। इसके अलावा जापान एजीस से लैस डेस्ट्रॉयर, माया क्लास डेस्ट्रॉयर भी भेज सकता है। इसमें मिसाइल डिफेंस सिस्टम और एंटी-एयरक्राफ्ट वारफेयर की तकनीक लगी है। फोकस एरिया क्षेत्रीय समुद्री इलाके को सुरक्षित रखना। ताकि चीनी नौसेना किसी तरह की गलत हरकत न कर पाए।

ऑस्ट्रेलियाई नौसेना
रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी की तरफ से होबार्ट क्लास डेस्ट्रॉयर्स और एनजैक क्लास फ्रिगेट आएंगे। साथ में कोलिंस क्लास सबमरीन भी आए। फोकस रहेगा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर पर। ऑस्ट्रेलियाई एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर्स भी इस युद्धाभ्यास में भाग लेने वाले हैं जो रीकॉन्सेंस और सर्विलांस में मदद करेंगे।

इंडो-पैसिफिक सिक्योरिटी नेटवर्क को मजबूत करने का इरादा
इन अभ्यासों से क्वाड देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग और समन्वय में वृद्धि होगी, जिससे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता में योगदान होगा।
इस युद्धाभ्यास में वायु युद्ध, समुद्री अवरोध, पनडुब्बी रोधी युद्ध, सामुद्रिक संचालन और वायु रक्षा क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा। चीन की बढ़ती नौसैनिक गतिविधियों के मद्देनज़र, यह अभ्यास क्वाड देशों की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation