• Latest
  • Trending

चौथी पास पर कंप्यूटर से तेज दिमाग

January 15, 2025
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Monday, November 2, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

चौथी पास पर कंप्यूटर से तेज दिमाग

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 15, 2025
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नागौर। आज के दौर में जहां ज्यादातर लोग गणना करने के लिए कैलकुलेटर का उपयोग करते हैं। इस दौर में राजस्थान के नागौर के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग तुलछाराम जाखड़ ऐसा कमाल करते हैं, जिसे जान हर कोई दंग रह जाता है। सोशल मीडिया पर वह पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे फर्राटे से पहाड़े सुना रहे हैं। लोग उन्हें गणित का जादूगर कहते हैं। उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। उन्हें 1000 से ज़्यादा पहाड़े याद हैं।

बता दें कि तुलछाराम सिर्फ़ चौथी क्लास तक पढ़े हैं, लेकिन गणित में उनकी पकड़ ज़बरदस्त है। बता दें कि गांव में जमीन के बंटवारे में भी उनकी मदद ली जाती है। यहां तक कि पटवारी भी उनके सामने फेल हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

इस उम्र में भी तेज है याददाश्त
बड़ी बात यह है कि 80 साल के तुलछाराम जाखड़ की याददाश्त और दिमाग उस उम्र में भी तेज है, जिस समय ज्यादातर लोगों को भूलने की बीमारी तक हो जाती है। वे बिना किसी कठिनाई के 1000 से ज़्यादा पहाड़े सुना सकते हैं। उनके इस अनोखे हुनर का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में वे 869 का पहाड़ा बिना रुके सुनाते दिख रहे हैं। कोई भी संख्या बताओ, वे झट से उसका पहाड़ा सुना देते हैं।

ऐसे चढ़ा पहाड़े याद करने का शौक
तुलछाराम जी नागौर के लांपोलाई गांव में रहते हैं। गांव वाले बताते हैं कि वे बिना पेन और कॉपी के पहाड़े सुनाते हैं। छोटे बच्चे भी उनसे पहाड़े सीखने आते हैं। लोग उन्हें गणित का जादूगर कहते हैं। मानसिक गणना में उनकी महारत के कारण उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। यह उनके अद्भुत कौशल का प्रमाण है। तुलछाराम जी ने सिर्फ़ चौथी क्लास तक पढ़ाई करने। के बाद खेती-बाड़ी शुरू कर दी थी। वे बताते हैं कि बचपन से ही उन्हें गिनती और पहाड़े याद करने का शौक था। बड़े होने पर यह शौक उनके काम आया। रोज़ाना अभ्यास से अब वे किसी भी संख्या का पहाड़ा सुना सकते हैं।

सांसद दुष्यंत ने पूछा था-मुझसे 999 का पहाड़ा
तुलछाराम जी की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे और झालावाड़ के सांसद दुष्यंत सिंह भी उनसे मिल चुके हैं। तुलछाराम जी बताते हैं, ‘सांसद दुष्यंत सिंह ने मुझसे 999 का पहाड़ा पूछा था, तो मैंने 10 सेकंड में सुना दिया’। तुलछाराम जी की कहानी हमें बताती है कि उम्र सिर्फ़ एक संख्या है। लगन और अभ्यास से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation