• Latest
  • Trending
बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ : पीपीपी मोड पर बनेंगे

बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ : पीपीपी मोड पर बनेंगे

October 19, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
Tuesday, October 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ : पीपीपी मोड पर बनेंगे

अजगैबीनाथ और सोनपुर में बनेंगे दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 19, 2026
in the blitz
0
बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ : पीपीपी मोड पर बनेंगे

पटना। बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को विस्तार देने की दिशा में दो बड़े एयरपोर्ट प्रोजेक्ट पर काम तेज होने वाला है। अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर/सारण में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में हुई बैठक में एयरपोर्ट के मास्टर प्लान, भूमि अधिग्रहण, ट्रैफिक सर्वे, क्षमता, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई।

YOU MAY ALSO LIKE

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

अजगैबीनाथ एयरपोर्ट पर 3500 करोड़ का निवेश
बैठक में बताया गया कि अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पहले चरण में करीब 3500 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। परियोजना को पीपीपी मोड पर विकसित करने की योजना है।

वहीं, सोनपुर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण में करीब 6500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। दोनों परियोजनाओं को मिलाकर पहले चरण में करीब 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश की योजना सामने आई है।

जमीन और कनेक्टिविटी का खर्च उठाएगी सरकार
एयरपोर्ट परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण और कनेक्टिविटी से जुड़ी लागत राज्य सरकार वहन करेगी। सीएम ने अधिकारियों को बिहार रैयती भूमि क्रय नीति, 2026 के तहत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश िदया।

उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर सभी जरूरी काम निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने को कहा। परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बड़े विमानों के संचालन के अनुकूल बनेगा अजगैबीनाथ एयरपोर्ट
मुख्यमंत्री ने अजगैबीनाथ धाम एयरपोर्ट के रन-वे और अन्य आधारभूत संरचनाओं को बड़े विमानों के संचालन के अनुकूल विकसित करने पर जोर दिया। इससे एयरपोर्ट की क्षमता और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना है। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद मुंगेर, लखीसराय, जमुई, भागलपुर, बांका, खगड़िया और बेगूसराय समेत आसपास के जिलों को हवाई सुविधा मिलने की उम्मीद है।

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
अजगैबीनाथ धाम की धार्मिक पहचान को देखते हुए एयरपोर्ट को पर्यटन और धार्मिक यात्राओं से भी जोड़कर देखा जा रहा है। श्रावणी मेले के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हवाई संपर्क उपलब्ध होने से आवागमन आसान हो सकता है। परियोजना से भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना जताई गई है। बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

सोनपुर एयरपोर्ट में कार्गो सुविधा पर भी जोर
सोनपुर/सारण में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी बड़े विमानों के संचालन के अनुकूल विकसित करने की योजना है। इसके साथ यहां कार्गो सुविधा विकसित करने पर भी जोर दिया गया है।

बेहतर सड़क और अन्य कनेक्टिविटी के साथ एयरपोर्ट को विकसित करने की योजना है। इससे यात्रियों के साथ व्यापारिक और माल परिवहन से जुड़ी गतिविधियों को भी सुविधा मिलने की संभावना है।

22 जिलों के साथ झारखंड-यूपी को भी फायदा
प्रस्तावित सोनपुर एयरपोर्ट से बिहार के करीब 22 जिलों को हवाई संपर्क का लाभ मिलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा झारखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों को भी कनेक्टिविटी का फायदा मिल सकता है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation