• Latest
  • Trending

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर

October 18, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर

हैरी ब्रूक ने लगाई लंबी छलांग, जायसवाल, विराट को नुकसान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से जारी की गई नई टेस्ट रैंकिंग में इस बार कई बड़े बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। इंग्लैंड के जो रूट अभी भी नंबर वन पर बने हैं, साथ ही उनकी रेटिंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वहीं इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने कमाल कर दिया है। उन्होंने इस बार की रैंकिंग में जबरदस्त छलांग मारी है। यही कारण है कि भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और पूर्व कप्तान विराट कोहली को हल्का सा नुकसान झेलना पड़ा है।

– लंबे समय से नंबर वन पर काबिज इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट की रेटिंग में जबर्दस्त इजाफा

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

वैसे तो काफी पहले से ही जो रूट नंबर वन की कुर्सी पर काबिज हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपने टेस्ट करियर की सबसे हाई रेटिंग हासिल कर ली है। उनकी रेटिंग अब 932 की हो गई है, जहां वे पहली बार पहुंचने में कामयाब हुए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैं। उनकी रेटिंग 829 की है। यानी पहले और दूसरे नंबर की रैंकिंग में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। हां, रेटिंग में जरूर परिवर्तन दिख रहा है।

हैरी ब्रूक का बड़ा करिश्मा
हैरी ब्रूक पिछले सप्ताह तक टॉप 10 में भी कहीं नहीं थे, वो अब सीधे नंबर दो पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। उन्होंने एक साथ 11 स्थानों की छलांग मारी है। उनकी रेटिंग अब 829 की हो गई है। यानी वे केन विलियमसन की बराबरी पर हैं। हो सकता है कि जल्द ही ब्रूक स्वतंत्र रूप से दूसरे नंबर पर भी पहुंच जाएं। हैरी ब्रूक ने अभी हाल में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले गए टेस्ट में तिहरा शतक ठोका था, जिसका फायदा उन्हें मिलता हुआ नजर आ रहा है।

यशस्वी एक स्थान नीचे
भारत के यशस्वी जायसवाल को इस बीच एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब 792 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर चले गए हैं। स्टीव स्मिथ को भी एक स्थान का घाटा हुआ है। वे अब 757 की रेटिंग के साथ नंबर पांच पर चले गए हैं। उस्मान ख्वाजा भी अब एक स्थान के नुकसान के साथ नंबर 6 पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग 728 की है।

कोहली को भी एक पायदान फिसले
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी इस बीच एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब 724 की रेटिंग के साथ नंबर सात पर चले गए हैं। मार्नस लाबुशेन भी एक स्थान नीचे गए हैं। उनकी रेटिंग अब 720 की है। भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 718 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने 718 की रेटिंग के साथ ही नंबर 9 पर कब्जा जमा रखा है। यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो एक हैरी ब्रूक ने कई बल्लेबाजों को अपने स्थान से हिला दिया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation