नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में पीएम नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के साथ ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी को देखा और दुनिया के शक्तिशाली नेताओं को कई प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया भी गया। भारत मंडपम में भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।
पीएम मोदी के साथ चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान, इंडोनेशिया समेत ब्रिक्स देशों के प्रमुख भी प्रदर्शनी देखने गए। प्रदर्शनी में भारत के 37 डीप-टेक स्टार्टअप और वेंचर को दिखाया गया।एआई की मदद से कैंसर जांच, अंतरिक्ष-आधारित तकनीकों को दिखाया गया।













