• Latest
  • Trending
devendra

महाराष्ट्र चुनाव में विदेशी दखल, आतंकी फंडिंग की जांच कर रही एटीएस: सीएम

January 3, 2025
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

महाराष्ट्र चुनाव में विदेशी दखल, आतंकी फंडिंग की जांच कर रही एटीएस: सीएम

21 राज्यों में 1000 करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 3, 2025
in the blitz
0
devendra
ब्लिट्ज ब्यूरो

नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में आतंकी फंडिंग का इस्तेमाल हुआ है। इस मामले की जांच एटीएस कर रही है। फडणवीस ने यह भी दावा किया कि भारतीय चुनावों में विदेशी दखलअंदाजी के सबूत मिले हैं। उन्होंने नेपाल में हुई एक बैठक का भी जिक्र किया, जिसमें ईवीएम की जगह बैलेट पेपर लाने की बात हुई थी। फडणवीस ने नासिक के मालेगांव जिले में चल रही एक जांच का उदाहरण देते हुए कहा कि वे विपक्ष की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठा रहे हैं लेकिन विपक्ष को ध्यान रखना चाहिए कि वे किनका साथ दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए वोट जिहाद की बात कही गई। आपको 17 मांगे दी गईं और आप चुप रहे।

114 करोड़ रुपये बेनामी जमा
फडणवीस ने आगे बताया कि इस साल मालेगांव में कुछ युवाओं ने पुलिस में शिकायत की कि उनके खातों में 114 करोड़ रुपये बेनामी जमा किए गए हैं। आरोपी सिराज मोहम्मद ने 14 लोगों के आधार और पैन विवरण का इस्तेमाल करके नासिक मर्चेंट्स कोऑपरेटिव बैंक, मालेगांव में 14 खाते खोले। सीएम ने कहा कि इस तरह जमा किए गए 114 करोड़ रुपये को सिराज मोहम्मद और 21 अन्य खातों में भेज दिया गया।
यह मामला सिर्फ मालेगांव तक सीमित नहीं है बल्कि 21 राज्यों में फैला है। 201 खातों में 1000 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। इस 1000 करोड़ में से 600 करोड़ रुपये दुबई भेजे गए और 100 करोड़ रुपये महाराष्ट्र चुनाव में अलग- अलग कामों के लिए इस्तेमाल किए गए। फडणवीस ने आगे कहा कि एटीएस आतंकी फंडिंग के तहत इसकी जांच कर रही है। भारतीय चुनावों में विदेशी दखलअंदाजी के सबूत मिले हैं। विपक्ष किसी और के द्वारा अपने कंधों का इस्तेमाल करने दे रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

एक गंभीर आरोप लगाते हुए फडणवीस ने कहा कि इस साल 15 नवंबर को नेपाल में एक बैठक हुई थी। इसमें कुछ ऐसे संगठन शामिल थे, जिन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि बैठक में ईवीएम का विरोध करने और महाराष्ट्र और भाजपा शासित राज्यों में बैलेट पेपर लाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

अांबेडकर से माफी मांगे कांग्रेस : फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मांग की कि कांग्रेस डॉ बीआर आंबेडकर का बार-बार अपमान करने के लिए देश से माफी मांगे। उन्होंने नागपुर में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में कहा कि विपक्षी दल ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस को आंबेडकर का हमेशा अपमान करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस की चिंता यह रहती है कि कोई नेहरू-गांधी परिवार से बड़ा न हो जाए। कांग्रेस ने लोगों को गुमराह करने के लिए आंबेडकर से संबंधित अमित शाह की टिप्पणियों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। बीजेपी और शाह सपने में भी आंबेडकर का अपमान नहीं कर सकते।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, यहां तक कि महाराष्ट्र विधानसभा में उनके संबोधन को भी इस तरह से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि नक्सली देश के संविधान में विश्वास नहीं करते।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने राजनीति के लिए आंबेडकर नाम का इस्तेमाल करना चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि चाहे दीक्षा भूमि हो या अलीपुर रोड या फिर बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्तियां, उनको संजोने का काम बीजेपी और नरेंद्र मोदी ने किया है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation