• Latest
  • Trending

आईआईटी तकनीक से बनेंगे सेना के बुलेटप्रूफ जैकेट व गर्म कपड़े

December 27, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आईआईटी तकनीक से बनेंगे सेना के बुलेटप्रूफ जैकेट व गर्म कपड़े

तीन इंडस्ट्रीज के साथ हुआ करार, पॉलिमेरिट बैलिस्टिक मटीरियल बनाएगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 27, 2024
in the blitz
0
आस्था भट्टाचार्य

नई दिल्ली। एडवांस टेक्नोलॉजी का फायदा भारतीय सेना को मिले, इसके लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली ने अपनी चार टेक्नोलॉजी को अलग-अलग भारतीय इंडस्ट्री को सौंपी है। आईआईटी दिल्ली में डीआरडीओ इंडस्ट्री अकैडेमिया-सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ने इन टेक्नोलॉजी को ट्रांसफर करने के लिए अलग-अलग एमओयू साइन किए।

हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट के लिए मिधानी, एसपीपी व एआर पॉलिमर्स, इन तीन इंडस्ट्री के साथ करार हुआ पॉलिमेरिट बैलिस्टिक मटीरियल बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वडोदरा के साथ एमओयू साइन किया गया है। कोल्ड वेदर क्लोदिंग (-60 डिग्री सेल्सियस ठंडे मौसम) के लिए एरोनव इंडस्टि्रयल सेफ्टी एप्लाइंस, अर्नफ इंडस्ट्रीज, एरो गार्मेंट्स के साथ करार हुआ है।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

बहुत गर्म प्रोटेक्टिव क्लोदिंग के लिए एरोनव, ऐरो के अलावा कैटालिस्ट टेकटेक्स लिमिटेड के साथ एमओयू साइन हुआ है।
एग्रीमेंट साइन करने के लिए आईआईटी दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा डीआरडीओ के चेयरमैन समीर वी कामत, आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो रंगन बनर्जी और तमाम इंडस्ट्री के अधिकारी शामिल हुए। समझौते पर प्रोफेसर नरेश भटनागर, डीन (रिसर्च एंड डिवलपमेंट), डॉ. एन रंजना, निदेशक एफटीएम समेत इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए।

डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) की निगरानी में आईआईटी दिल्ली की अलग-अलग रिसर्च टीम ने इन टेक्नलॉजी को तैयार किया है। इनमें हल्के वजन वाले बॉडी आर्मर, हाई क्वॉलिटी एयरोस्टेट और एयरशिप मटीरियल, स्मार्ट सोल्जर जैकेट, ऊर्जावान सामग्री के स्पेक्ट्रोस्कोपी स्टडी के लिए टेराहर्ट्ज टेक्नीक, फायर फाइटर के अत्यधिक गर्मी से बचाने वाले जैकेट और काफी ऊंचाई वाले अत्यधिक ठंडे मौसम के लिए सैनिकों की जैकेट शामिल हैं।

सभी रिसर्च एक्टिविटी की योजना फील्ड में तैनात सैनिक को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। राष्ट्र की रक्षा सुरक्षा के क्षेत्र में देश के आत्मनिर्भर बनने के सपने को साकार करने के लिए आईआईटी दिल्ली में लगभग 100 फैकल्टी मेंबर, 200 रिसर्च स्कॉलर्स और स्टाफ शामिल थे। सेना के लिए टेक्नोलॉजी उद्देश्य के साथ डीआरडीओ की निगरानी में पांच टेक्नोलॉजी फील्ड के तहत लगभग 50 रिसर्च परियोजनाएं आईआईटी दिल्ली में शुरू की गईं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation