• Latest
  • Trending

दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज में अमेरिका का दबदबा

October 18, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज में अमेरिका का दबदबा

- टाइम्स रैंकिंग में शामिल 7 अमेरिकी कॉलेज

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग जारी हो चुकी है। एक बार फिर से ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने अपना जलवा बरकरार रखा है और लगातार नौवें साल दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी का खिताब अपने नाम किया है। टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी हुई, जिसमें पहला स्थान ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को मिला है। हालांकि, ब्रिटेन की ज्यादातर यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग खराब हुई है। ऐसा ही कुछ अमेरिका में भी देखने को मिला है।

दरअसल, अमेरिका और ब्रिटेन की यूनिवर्सिटीज इन दिनों कड़े वीजा नियमों और रिसर्च जैसे मुद्दों पर पिछड़ रही हैं, जिसका असर रैंकिंग पर भी पड़ा है। मगर इसके बाद भी अभी भी इन दोनों देशों की यूनिवर्सिटीज ही दुनिया के टॉप 10 संस्थानों की रैंकिंग में शामिल हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी सबसे लंबे समय तक पहले पायदान पर रहने वाला संस्थान है। इसने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जो लगातार आठ साल तक दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी रही थी। आइए टॉप 10 यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग देखते हैं।

टॉप 10 यूनिवर्सिटीज में ब्रिटेन के सिर्फ तीन संस्थान शामिल हैं, जबकि सात यूनिवर्सिटीज अमेरिका से हैं। टॉप 5 में शामिल बाकी की यूनिवर्सिटीज के मुकाबले ऑक्सफोर्ड का दबदबा इसलिए बरकरार रहा है, क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही साथ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स दुनियाभर में पब्लिश होने वाली रिसर्च में हिस्सा लेते हैं।

अमेरिकी यूनिवर्सिटीज का क्या हाल है?
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अमेरिका की सबसे टॉप रैंक वाली यूनिवर्सिटी है। दुनियाभर में इसकी रैंकिंग दूसरी है, जो अब तक का इसका सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इसने ये रैंकिंग हासिल करने के लिए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी को पछाड़ा है, जो दूसरे स्थान से खिसककर छठे पर पहुंच गया है। 2010 से अब तक का ये स्टैनफोर्ड का सबसे कम रैंक है। इसकी मुख्य वजह टीचिंग क्वालिटी, रिसर्च के माहौल और अंतरराष्ट्रीय छात्रों का कम होना है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। प्रिंसटन यूनवर्सिटी भी छठे से चौथे नंबर पर आ गई है।

दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज
1. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ब्रिटेन
2. मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अमेरिका
3. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका
4. प्रिंसटन यूनिवर्सिटी अमेरिका
5. कैम्बि्रज यूनिवर्सिटी ब्रिटेन
6. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका
7.कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अमेरिका
8. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले अमेरिका
9. इंपीरियल कॉलेज लंदन ब्रिटेन
10. येल यूनिवर्सिटी अमेरिका

आईएससी, बेंगलुरु के साथ जयपुर का एमएनआईटी भी शीर्ष 800 में
टाइम्स हायर एजुकेशन की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में भारत के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु को 251 से 300 के बैंड में रखा गया है। सूची में यह भारत के किसी संस्थान की सबसे बेहतर रैंकिंग है। बीते साल यह दुनिया के टॉप 250 संस्थानों में शामिल था। वहीं, इस सूची में भारत के कई अन्य संस्थाओं ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। इसके 401 से 500 के बैंड में अन्ना यूनिवर्सिटी, महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी, सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्नीकल सांइसेज और शूलोनी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक हैं। इसमें दिल्ली की जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी 501 से 600 के बैंड में है। जबकि आईआईटी में सिर्फ आईआईटी इंदौर को ही 501 से 600 के बैंड में जगह मिली है। जयपुर की एमएनआईटी को भी सूची में 601 से 800 के बैंड में जगह दी गई है।

लेकिन, इस सूची में देश के कुछ चर्चित शिक्षा संस्थानों जैसे जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और दिल्ली यूनिवर्सिटी को टॉप 800 में भी जगह नहीं मिली है। इस तरह सूची में भारत के 22 संस्थानों की जगह दी गई है।

दूसरी ओर पाकिस्तान की नौ यूनिवर्सिटीज को दुनिया के टॉप 800 संस्थाओं में शामिल किया गया है। पाकिस्तान की कायदे आजम यूनिवर्सिटी को इसमें 451 से 500 के बैंड में रखा गया है। 8 ऐसी यूनिवर्सिटीज हैं जो टॉप 800 में शामिल हैं।

इस सूची में ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड को नंबर वन और अमरीका के मेसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस यानी एमआइटी को दूसरे नंबर पर रखा गया है। तीसरे नंबर पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को जगह दी गई है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation