• Latest
  • Trending
आधार में ईमेल अपडेट ऑनलाइन

आधार केंद्र जाने का झंझट खत्म, अब घर बैठे मुफ्त में अपडेट करें अपनी ईमेल आईडी

July 13, 2026
जून में महंगाई दर 4.3% रहने का अनुमान, RBI लक्ष्य के करीब

ब्याज दर वहीं, पर महंगाई का पीक बाकी

August 28, 2026
भारत इलेक्ट्रिक वाहन

हर आठ में से एक गाड़ी अब इलेक्ट्रिक

August 28, 2026
solar

बिजली क्षमता का आधा हिस्सा अब साफ़ ईंधन

August 28, 2026
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल पर एक विमान

सौ नए एयरपोर्ट, सब पुरानी हवाई पट्टियों पर

August 28, 2026
भारत में एमबीबीएस और पीजी मेडिकल सीटें 2026

असली नंबर एमबीबीएस का नहीं, पीजी का है

August 28, 2026
daily-news

भारत की अर्थव्यवस्था और विकास 2026

August 28, 2026
Sarbananda Sonowal

तीन साल में आधी सिफ़ारिश पर हुआ अमल

August 27, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
Friday, August 28, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

आधार केंद्र जाने का झंझट खत्म, अब घर बैठे मुफ्त में अपडेट करें अपनी ईमेल आईडी

सुविधा एक जुलाई से शुरू, एप में कई और जरूरी फीचर्स

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 13, 2026
in the blitz
0
आधार में ईमेल अपडेट ऑनलाइन

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अब आधार कार्ड में ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट कराने के लिए आधार सेवा केंद्र के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अपने नए मोबाइल एप पर एक बेहद शानदार और मुफ्त सेवा की शुरुआत की है। इसके जरिए आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ही आधार में अपना ईमेल एड्रेस जोड़ या बदल सकते हैं। यह सुविधा आधार उपयोगकर्ताओं के लिए एक जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और केवल छह महीने तक बिना किसी शुल्क के उपलब्ध रहेगी।

कितने लोगों ने मुफ्त में किया अपडेट?

यह नई सुविधा शुरू होते ही इसका शानदार रिस्पॉन्स मिला। यूआईडीएआई के मुताबिक, लॉन्च होने के केवल दो दिनों के भीतर 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने एप के जरिए अपनी ईमेल आईडी अपडेट कर ली। इससे साफ है कि यूजर्स तेजी से डिजिटल माध्यम अपनाकर आधार सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

हर आठ में से एक गाड़ी अब इलेक्ट्रिक

बिजली क्षमता का आधा हिस्सा अब साफ़ ईंधन

ईमेल अपडेट करना क्यों है जरूरी?

यूआईडीएआई के अनुसार, आधार के साथ ईमेल लिंक करना महत्वपूर्ण इसलिए हैं, क्योंकि इससे आपको कई बड़े लाभ मिल सकते हैं। जोड़ने का सबसे बड़ा फायदा सुरक्षा है।

रियल-टाइम नोटिफिकेशन: जब भी आपके आधार नंबर का इस्तेमाल करके कहीं भी कोई ऑथेंटिकेशन (सत्यापन) की रिक्वेस्ट की जाएगी, तो आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर तुरंत एक रियल-टाइम अलर्ट या सूचना आ जाएगी।

सुरक्षा और पारदर्शिता: इतना ही नहीं इससे उपयोगकर्ता की पारदर्शिता भी बढ़ेगी। अगर कोई आपके आधार का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करेगा, तो आपको तुरंत पता चल जाएगा और आप समय रहते फ्रॉड का शिकार होने से बच जाएंगे।

अब तक कितने लोग जुड़े इस नए एप से?

लोगों को यह नया आधार एप काफी पसंद आ रहा है। यूआईडीएआई के अनुसार नया आधार मोबाइल एप लॉन्च होने के सिर्फ पांच महीनों के अंदर ही 3.1 करोड़ से अधिक डाउनलोड दर्ज कर चुका है। इसी दौरान 40 लाख से ज्यादा लोगों ने मोबाइल नंबर अपडेट किया। करीब 10 लाख यूजर्स ने अपना पता अपडेट किया। यह आंकड़े बताते हैं कि लोग तेजी से डिजिटल आधार सेवाओं की ओर बढ़ रहे हैं।

यह नया आधार एप सिर्फ ईमेल अपडेट करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए और भी कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं-

1. फेस ऑथेंटिकेशन: अब पहचान की पुष्टि करने के लिए किसी फिजिकल डॉक्यूमेंट को जमा करने की जरूरत नहीं है। यह एप फेस ऑथेंटिकेशन को सपोर्ट करता है, जिससे आपका चेहरा स्कैन करके ही आपकी पहचान को सत्यापित कर लिया जाता है।

2. बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक : फिंगरप्रिंट और आईरिस (आंखों के स्कैन) के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए इस एप में वन-टैप बायोमेट्रिक लॉक की सुविधा भी है। आप एक क्लिक में अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक कर सकते हैं, जिसके बाद आपकी अनुमति के बिना कोई आपका फिंगरप्रिंट इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। जरूरत पड़ने पर इसे तुरंत अनलॉक भी किया जा सकता है।

3. एन्कि्रप्टेड क्यूआर कोड : अब उपयोगकर्ता को कहीं भी अपनी पहचान साबित करने के लिए पूरे आधार कार्ड की फोटोकॉपी शेयर करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।यूजर्स एप के एन्कि्रप्टेड क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सामने वाले के साथ सिर्फ सीमित और जरूरी जानकारी ही शेयर होती है, जिससे आपका डेटा पूरी तरह से आपके कंट्रोल में रहता है।

और किन सेवाओं का लाभ मिलेगा?

इन सबके अलावा इस आधार एप में कई दूसरी सुविधाएं भी हैं। इसमें यूजर्स नीचे बताए गए सभी काम कर सकते हैं।

• ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।
• ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देख सकते हैं।
• आधार सेवा केंद्र की अपॅाइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
• ऑफलाइन वेरिफिकेशन सिकिंग इनटिटी (ओवीएसई), क्यूआरकोड स्कैन करके होटल चेक-इन, अस्पताल में भर्ती, विजिटर मैनेजमेंट और गिग वर्कर ऑनबोर्डिंग जैसी सेवाओं में तेज और सुरक्षित पहचान सत्यापन कर सकते हैं।

उद्देश्य क्या है?

यूआईडीएआई का कहना है कि इन डिजिटल सुविधाओं का मकसद फिजिकल आधार कार्ड पर निर्भरता कम करना और पहचान सत्यापन को पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। नई ईमेल अपडेट सुविधा भी इसी दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे करोड़ों आधार धारकों को घर बैठे आसान और सुरक्षित सेवा मिल सकेगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation