• Latest
  • Trending
namami gange

प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी

October 6, 2023
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Friday, August 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 6, 2023
in राष्ट्रीय
0
namami gange
मनोज जैन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की नीलामी 2 अक्टूबर से शुरू हो गई जो 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी। नीलामी से इकट्ठा हुई धनराशि पवित्र गंगा नदी को पुनर्जीवित करने के लिए नमामि गंगे परियोजना को दान कर दी जाएगी।

100 रुपये से 65 लाख रुपये तक के स्मृति चिन्ह
पीएम मोदी के उपहारों की नीलामी का यह 5वां संस्करण हैं। इसमें 100 रुपये से लेकर 65 लाख रुपये तक के स्मृति चिन्ह ई-नीलामी के लिए उपलब्ध हैं। नई दिल्ली में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में ऐसे स्मृति चिन्हों की एक प्रदर्शनी आयोजित की गई है। इसमें 150 से अधिक उल्लेखनीय स्मृति चिन्ह हैं, जो राष्ट्र की सांस्कृतिक जीवंतता की झलक प्रदान करते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

छह गुना बढ़ेगा स्वास्थ्य अनुसंधान पर खर्च, बड़ी बीमारियों पर फोकस

दूर होगा डेंगू का डर, पहली वैक्सीन को दवा नियामक से मिली मंजूरी

– नमामि गंगे परियोजना को दी जाएगी नीलामी से मिली धनराशि
– ई-नीलामी में 912 वस्तुएं शामिल

पीएम मोदी ने दी जानकारी
इस नीलामी के बारे में जानकारी पीएम मोदी के ट्वीट हैंडल पर दी गई है। पीएम ने बताया कि नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट केंद्र में एक प्रदर्शनी में हाल के दिनों में मुझे दिए गए उपहारों और स्मृति चिन्हों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी। कई कार्यक्रमों और आयोजनों के दौरान मुझे ये दिए गए थे। वे भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और कलात्मक विरासत का प्रमाण हैं।

हमेशा की तरह, इन वस्तुओं की नीलामी की जाएगी और प्राप्त आय नमामि गंगे पहल के काम आएगी। उन्होंने कहा,यहां आपके पास उन्हें पाने का मौका है।

इस वेबसाइट पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन
पीएम मोदी को प्रदान किए गए उपहारों की ई-नीलामी का यह संस्करण 31 अक्टूबर तक वेब पोर्टल https://pmmementos.gov.in के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। व्यक्ति और संगठन वेब पोर्टल के माध्यम से ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं। प्रदर्शनी का समय सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक है।

चंबा रूमाल, अंगवस्त्र, तलवार, शॉल, गोंड व मधुबनी कला की वस्तुओं की नीलामी
ई-नीलामी के लिए उपलब्ध स्मृति चिन्हों का विभिन्न संग्रह पारंपरिक कलाओं की एक विशाल श्रृंखला को प्रदर्शित करता है जिसमें चित्र, जटिल मूर्तिकला, स्वदेशी हस्तशिल्प और आकर्षक लोक एवं जनजातीय कलाकृतियां शामिल हैं। इनमें से कुछ वस्तुओं को सामान्य रूप से सम्मान और आदर के प्रतीक के रूप में दिया जाता है, जिनमें पारंपरिक अंगवस्त्र, शॉल, हेडगियर और परंपरागत तलवारें शामिल हैं। इस ई-नीलामी की उत्कृष्ट कलाकृतियों में मोढेरा सूर्य मंदिर और चित्तौड़गढ़ के विजय स्तंभ जैसे वास्तुशिल्प प्रतिकृतियां शामिल हैं। चंबा रूमाल, पट्टचित्र, ढोकरा कला, गोंड कला और मधुबनी कला जैसी उल्लेखनीय सामग्रियां स्थायी और गहन सांस्कृतिक सार को दर्शाती हैं, जो हमारे विविध समुदायों के मूर्त और अमूर्त दोनों पहलुओं को दर्शाती हैं।
daughter
11 अक्टूबरअंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य दुनियाभर की बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जन जागरूकता फैलाने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सुविधा, कानूनी अधिकार और भेदभाव से संरक्षण प्रदान कराना है।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation