• Latest
  • Trending
PM offered floral tribute to Bapu at Rajghat

राजघाट पर बापू को पीएम ने अर्पित की पुष्पांजलि

October 6, 2023
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

राजघाट पर बापू को पीएम ने अर्पित की पुष्पांजलि

शास्त्री जी को भी श्रद्धासुमन चढ़ाए

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 6, 2023
in the blitz
0
PM offered floral tribute to Bapu at Rajghat
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। दो अक्टूबर को पूरे राष्ट्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई । पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। मल्लिकार्जुन खडगे और ओम बिरला ने भी महात्मा गांधी को याद किया। देशवासियों ने अपने-अपने माध्यम से बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, गांधी जयंती के विशेष अवसर पर मैं महात्मा गांधी को नमन करता हूं। उनकी कालजयी शिक्षाएं हमारा पथ आलोकित करती रहती हैं। महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। हम सदैव उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहें। उनके विचार प्रत्येक युवा को उस परिवर्तन का वाहक बनने में सक्षम बनाएं जिसका उन्होंने सपना देखा था, जिससे सर्वत्र एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिले।

YOU MAY ALSO LIKE

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर स्मरण । उनकी सादगी, राष्ट्र के प्रति समर्पण और ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रतिष्ठित आह्वान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। भारत की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और चुनौतीपूर्ण समय में उनका नेतृत्व अनुकरणीय है। हम सदैव सशक्त भारत के उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए कार्य करते रहें।

इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे समेत तमाम राजनेताओं ने राजघाट पहुंचकर बापू को याद किया। खडगे ने एक्स पर लिखा, महात्मा गांधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह एक विचार, एक विचारधारा और हमारे महान राष्ट्र के नैतिक प्रतीक हैं। सत्य, अहिंसा, स्वतंत्रता, समानता और सह-अस्तित्व के उनके आदर्श शाश्वत मूल्य हैं। हम बापू की जयंती पर उनके आदर्शों के प्रति श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।

PM offered floral tribute to Bapu at Rajghat
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित करते हुए।

PM offered floral tribute to Bapu at Rajghat
लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।
दक्षिण अफ्रीका में गांधी से जुड़े स्थलों के रखरखाव में मदद देगा भारत
भारत दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी से जुड़े सभी स्थलों के रखरखाव में सहायता करेगा। गांधीजी की 154वीं जयंती के मौके पर यहां भारतीय दूत ने यह बात कही।

गांधी जयंती पर उच्चायुक्त प्रभात कुमार ने संवैधानिक न्यायालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, जो कभी एक जेल थी। महात्मा तथा उनके अनुयायियों ने भेदभावपूर्ण कानूनों के प्रतिरोध के दौरान उसमें सजा काटी थी। गांधी ने 1908 से 1913 के बीच यहां चार बार जेल की सजा काटी थी, जिनमें दक्षिण अफ्रीका में उनकी पहली सजा भी शामिल थी। 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने दक्षिण अफ्रीका यात्रा के दौरान गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण किया था।

gandhi jayanti
सीएम योगी ने गोरखपुर में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
गाधी जयंती पर उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पूरा देश आज़ादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर पूज्य बापू को नमन कर रहा है। भारत की आज़ादी के आंदोलन में बापू ने देश को अहिंसा का जो मार्ग दिखाया था, वह लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। पीएम मोदी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चल रहा है।
gandhiयूएन में गांधी जी की प्रतिमा देख हर भारतीय गर्वित
गाधी जयंती पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने कहा कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा देखकर हर भारतीय को गर्व है। सोशल मीडिया पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने एक पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्व अध्यक्ष सीसाबा कोरोसी और संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को यूएन मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ दिखाया गया है।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation