ब्लिट्ज ब्यूरो
गंगासागर। पश्चिम बंगाल सरकार ने गंगासागर मेले को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है जिसमें तीर्थयात्रियों की सुविधा, उनके ठहरने की व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह मेला हर साल जनवरी महीने में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित किया जाता है। 2027 में भी यह 10 से 17 जनवरी के बीच आयोजित होगा।
योजना के तहत तीर्थयात्रियों के लिए उनकी पूरी यात्रा के दौरान राज्य में प्रवेश करने से लेकर गंगासागर में पवित्र डुबकी लगाने और वापस घर लौटने तक सेवाओं की एक एकीकृत प्रणाली लागू की जाएगी। 2027 की तीर्थयात्रा से पहले, गंगासागर मेले के परिसर को 12 लाख वर्ग फुट से बढ़ाकर 18 लाख वर्ग फुट किया जा रहा है।














