• Latest
  • Trending
सुप्रीम कोर्ट

संसद के काम में दखल नहीं दे सकते : सुप्रीम कोर्ट

November 18, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

November 18, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के किसानों को 161.96 करोड़ रुपये जारी

November 18, 2026
लखनऊ में 322 हेक्टेयर में बनेगा देश का सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क

लखनऊ में 322 हेक्टेयर में बनेगा देश का सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क

November 18, 2026
समुद्री रेल सुरंग

नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

November 18, 2026
नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला शुरू

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला शुरू

November 18, 2026
Thursday, November 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

संसद के काम में दखल नहीं दे सकते : सुप्रीम कोर्ट

एससी/एसटी सीटों के परिसीमन का मामला

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 18, 2026
in लीगल
0
सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों के लिए विधानसभा या संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों को आरक्षित करने के मानदंडों में दखल देकर विधायिका के विशेष अधिकारों को अपने हाथ में नहीं ले सकता।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने उत्तर प्रदेश के कादीपुर विधानसभा क्षेत्र को एससी के लिए आरक्षित करने वाली अधिसूचना को रद करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए कहा, ‘हम संसद का तीसरा सदन नहीं बन सकते।’

YOU MAY ALSO LIKE

गोहत्या मामले में तीन आरोपियों को उम्रकैद

एक जगह अनिश्चितकाल तक धरना नहीं दे सकते: सुप्रीम कोर्ट

सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि एससी या एसटी या के लिए निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान करना पूरी तरह से विधायिका का अधिकार है और अदालत इसमें दखल नहीं दे सकती। पीठ ने सुझाव दिया कि याचिकाकर्ता चुने हुए प्रतिनिधियों से सुधार के कदम उठवाने के लिए विरोध-प्रदर्शन का सहारा ले सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट की ये बेंच कई विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाओं पर भी सुनवाई कर रही है। इसी से जोड़ते हुए पीठ ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘यह विरोध-प्रदर्शन, धरने और नारेबाजी का अच्छा मौसम है।’

बेंच ने आगे कहा, ‘आप भी अपनी आवाज उठा सकते हैं और चुने हुए प्रतिनिधियों को बता सकते हैं कि अब समय आ गया है कि एससी समुदाय के लिए निर्वाचन क्षेत्रों को आरक्षित करने के मानदंडों की समीक्षा की जाए और रोटेशनल रिजर्वेशन (बारी-बारी से आरक्षण) का सिद्धांत अपनाया जाए। संवैधानिक अदालत में आकर आपने गलत नंबर डायल कर दिया है।’

‘परिसीमन में बदलाव नहीं कर सकते’
वकील ने पूछा, ‘क्या परिसीमन अधिनियम, 2002 की धारा 9(1)(सी) संवैधानिक रूप से इस तरह काम कर सकती है कि एक ही निर्वाचन क्षेत्र लगातार कई चुनावों तक एससी के लिए आरक्षित रहे, जबकि इसमें समय-समय पर बदलाव (रोटेशन) की कोई व्यवस्था ही न हो?’

पीठ ने कहा, ‘परिसीमन एक विधायी प्रक्रिया है और इस प्रक्रिया को चलाने के लिए बनी गाइडलाइंस में अदालतें कोई बदलाव नहीं कर सकतीं।’
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की बात पर सहमति जताई। हाई कोर्ट ने कहा था कि चूंकि अनुच्छेद 330 और 332 में एससी और एसटी के लिए निर्वाचन क्षेत्र आरक्षित करने का प्रविधान है, इसलिए कोई भी सामान्य उम्मीदवार यह दावा नहीं कर सकता कि एससी और एसटी के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के उसके अधिकार का उल्लंघन हुआ है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation