ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। अगर आप पीएचडी में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विंटर सेशन के लिए पीएचडी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीएचडी करने के इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ipu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस सेशन में कुल 24 विषयों में पीएचडी करने का मौका मिलेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 निर्धारित की है।
कब तक कर सकते हैं आवेदन
यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाएगी और किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
आईपी यूनिवर्सिटी के विंटर सेशन में कुल 24 विषयों में पीएचडी एडमिशन दिया जाएगा। इनमें इंजीनियरिंग, साइंस, मैनेजमेंट, लॉ, एजुकेशन और ह्यूमैनिटीज से जुड़े विषय शामिल हैं।
पीएचडी के लिए उपलब्ध विषयों की लिस्ट इस प्रकार है-
मास कम्युनिकेशन
बायोटेक्नोलॉजी
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
कंप्यूटर एप्लीकेशन
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
मैकेनिकल एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग
डिजाइन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-मशीन लर्निंग
ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स
इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स
मैथेमेटिक्स
केमिस्ट्री
फिजिक्स
एजुकेशन
केमिकल टेक्नोलॉजी
मेडिकल साइंस
मैनेजमेंट
एनवायरनमेंटल साइंस
लॉ एंड लीगल स्टडीज
इंग्लिश
इकोनॉमिक्स
आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-डेटा साइंस
कब होगी प्रवेश परीक्षा?
यूनिवर्सिटी ने फिलहाल पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की है। परीक्षा की तारीख बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी अपडेट के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट चेक करते रहें।













