• Latest
  • Trending
पूर्वोत्तर भारत के 6000 बनेई मेनाशे यहूदियों ने शुरू की इजरायल जाने की तैयारी

पूर्वोत्तर भारत के 6000 बनेई मेनाशे यहूदियों ने शुरू की इजरायल जाने की तैयारी

November 18, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

November 18, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के किसानों को 161.96 करोड़ रुपये जारी

November 18, 2026
लखनऊ में 322 हेक्टेयर में बनेगा देश का सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क

लखनऊ में 322 हेक्टेयर में बनेगा देश का सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क

November 18, 2026
समुद्री रेल सुरंग

नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

November 18, 2026
नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला शुरू

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला शुरू

November 18, 2026
Thursday, November 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पूर्वोत्तर भारत के 6000 बनेई मेनाशे यहूदियों ने शुरू की इजरायल जाने की तैयारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 18, 2026
in राष्ट्रीय
0
पूर्वोत्तर भारत के 6000 बनेई मेनाशे यहूदियों ने शुरू की इजरायल जाने की तैयारी

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत के दोस्त इजरायल में बीते 27 अक्टूबर को राष्ट्रीय चुनाव हुए। नई सरकार के कामकाज में 29 मिलियन डॉलर का एक प्रोग्राम भी शामिल है, जिसका मकसद भारत में बचे 6,000 ‘ बनेई मेनाशे ‘ यहूदियों को इजरायल में फिर से बसाना है। मिजोरम और मणिपुर में रहने वाले ये यहूदी प्राचीन बाइबिल काल के इजरायल के जमाने में ‘खोए हुए कबीलों’ के वंशज माने जाते हैं। वे इजरायल में रहने वाले भारतीय मूल के 85,000 यहूदियों के समुदाय में शामिल हो जाएंगे, जिससे दोनों देशों को जोड़ने वाला ‘जीवंत सेतु’ और मजबूत होगा।

पीएम मोदी ने इजरायल में की थी यहूदियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात
थिंक टैंक ‘गेटवे हाउस’, मुंबई की वेबसाइट पर छपे एक लेख में कहा गया है कि इस साल 26 फरवरी को इजरायल की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दूसरे दिन, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां रहने वाले 85,000 भारतीय यहूदी समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। दोनों देशों के लोगों के बीच का यह जुड़ाव और भी मजबूत होने वाला है, क्योंकि भारत के पूर्वोत्तर राज्यों मिजोरम और मणिपुर से ‘बनेई मेनाशे’ समुदाय के बाकी 6,000 लोग इजरायल जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसे ‘अलियाह’ या ‘ऊपर जाना’ कहा जाता है। भारत के साथ उनका गहरा जुड़ाव और इजरायल में उनका उल्लेखनीय योगदान, हमारे दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु (पुल) का काम करता है।

YOU MAY ALSO LIKE

अग्निवीरों के लिए दो साल के सेवा विस्तार की घोषणा

जल्द नई वर्दी में नजर आएंगे सीआईएसएफ के जवान

पीएम नरेंद्र मोदी ने इजरायल में 26 फरवरी, 2026 को यहूदी समुदाय से मुलाकात में इस मुद्दे पर चर्चा की थी।

कौन हैं भारत में रहने वाले बनेई मेनाशे
‘बनेई मेनाशे’ तिब्बती-बर्मन कुकी-मिजो जनजातियों से आते हैं। 1930 और 40 के दशक में ईसाई धर्म अपनाने के बाद भी उनमें ईसाई धर्म से पहले की कुछ मान्यताएं और रीति-रिवाज बने रहे।

इनमें सबसे महत्वपूर्ण यह गहरी धारणा थी कि वे ‘मनमासी’ या ‘मनासिया’ के वंशज हैं, जो यहूदी परंपरा में एक सम्मानित पूर्वज माने जाते हैं। जब उन्होंने ईसाई रहते हुए हिब्रू बाइबिल (ओल्ड टेस्टामेंट) का अध्ययन किया, तो उन्हें एक ऐसा अपनापन महसूस हुआ जो उन्हें ईसाई धर्म में नहीं मिला था। बनेई मेनाशे को लगा कि उनके पूर्वज ‘मनमासी’ असल में ‘मेनाशे’ हो सकते हैं, जो बाइबिल के पैगंबर याकूब के पोते थे और इजरायल के उन ‘दस खोए हुए कबीलों’ में से एक थे। यह उनका पक्क ा विश्वास बन गया और वे अपनी जड़ों की ओर लौटने के एक आंदोलन में जुट गए।

10 खोए हुए कबीलों में से एक हैं बनेई मेनाशे
1970 के दशक के आखिर से लगभग 10,000 की आबादी वाले ‘बनेई मेनाशे’ समुदाय ने इजरायल के ‘चीफ रैबिनेट’ (मुख्य यहूदी धार्मिक प्राधिकरण) से यह मान्यता पाने के लिए संघर्ष किया है कि वे इजरायल के बाइबिल-कालीन ‘उत्तरी राज्य’ के उन दस खोए हुए कबीलों में से एक हैं, जिन्हें 722 ईसा पूर्व में असीरियाई आक्रमण के बाद निर्वासित कर दिया गया था, वे अलग-अलग जगहों पर फैल गए थे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation