• Latest
  • Trending
बीसीसीआई की नेटवर्थ बाकी क्रिकेट बोर्डों से 6 गुना ज्यादा

विश्व क्रिकेट की ‘संजीवनी’ बन चुका भारत…

October 19, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद, दिल्ली पुलिस के नए नियम

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

October 19, 2026
देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

October 19, 2026
कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

कैप्टन स्मित को इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार

October 19, 2026
इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी आमंत्रित

October 19, 2026
आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

आग्रह : अमेरिकी संसद में भी स्मित मच्छार का सम्मान हो

October 19, 2026
दिल्ली-अंबाला के बीच बिछेंगी तीसरी और चौथी रेल लाइन

दिल्ली से अंबाला तक 5983 करोड़ की लागत से बिछाई जाएंगी दो और लाइनें

October 19, 2026
उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान

उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान

October 19, 2026
यूपी रेरा ने 2086 करोड़ के 11 प्रोजेक्ट किए मंजूर

यूपी रेरा ने 2086 करोड़ के 11 प्रोजेक्ट किए मंजूर

October 19, 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था एआई आधारित तकनीक से लैस

उत्तर प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था एआई आधारित तकनीक से लैस

October 19, 2026
Monday, October 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विश्व क्रिकेट की ‘संजीवनी’ बन चुका भारत…

बीसीसीआई की नेटवर्थ 18760 करोड़, बाकी 9 बोर्ड मिलकर भी 6 गुना पीछे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 19, 2026
in खेल
0
बीसीसीआई की नेटवर्थ बाकी क्रिकेट बोर्डों से 6 गुना ज्यादा

YOU MAY ALSO LIKE

एशियाई खेलों के पदकवीरों को पीएम मोदी ने दिया ‘वी विल डू इट’ का मंत्र

भारत का वनडे में 52 साल का सबसे बड़ा रनचेज

नई दिल्ली। भारत-अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन टी20 मैचों की सीरीज दिल्ली में हुई। मेजबान अफगानिस्तान था, लेकिन मैदान से लेकर दर्शक और ब्रॉडकास्ट बाजार तक भारतीय था। अपने देश में बुनियादी ढांचे और परिस्थितियों के कारण अफगानिस्तान लंबे समय से भारत को अपने होम ग्राउंड की तरह इस्तेमाल करता रहा है। यह ग्लोबल क्रिकेट में भारत की ताकत की एक तस्वीर है। बीसीसीआई की नेटवर्थ 18,760 करोड़ रुपए है, जबकि दुनिया के बाकी प्रमुख क्रिकेट बोर्डों की कुल नेटवर्थ करीब 3,113 करोड़ रुपए ही है। यानी बीसीसीआई अकेला इनसे करीब 6 गुना बड़ा है।

अब भारतीय क्रिकेट इसी महीने न्यूजीलैंड के लिए बड़ी आर्थिक मदद लेकर जा रहा है। टीम इंडिया 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड में 2 टेस्ट, 5 वनडे और 5 टी20 खेलेगी। यह दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 साल का अवसर भी है। इस दौरे की अहमियत क्रिकेट से ज्यादा आर्थिक है। न्यूजीलैंड को ऐसे दौरे की इस समय जरूरत भी है, क्योंकि 80 करोड़ रुपए नेटवर्थ वाला

वहां का बोर्ड तंगी से जूझ रहा है। बीसीसीआई के मुकाबले उसकी नेटवर्थ 200 गुना से भी कम है। ग्लोबल क्रिकेट की सच्चाई यह है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को छोड़कर वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और श्रीलंका बोर्ड बजट व ब्रॉडकास्ट आय के लिए भारतीय टीम के दौरों पर काफी हद तक निर्भर है।

आईसीसी का पूरा मॉडल भारत भरोसे
आईसीसी का वित्तीय मॉडल भारत के इर्द-गिर्द बना है। बड़ी वजह भारत में होने वाले बड़े टूर्नामेंट से होने वाली बंपर कमाई है। 2023 में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप से आईसीसी को 5900 करोड़ रु. रेवेन्यू मिला। यह उसकी उस साल की कमाई का 86% था। इसलिए भारत को आईसीसी रेवेन्यू का सबसे अधिक हिस्सा भी मिलता है।

बीसीसीआई के सामने बाकी बोर्ड छोटे
बीसीसीआई की अनुमानित नेटवर्थ 18,760 करोड़ रुपए है। अन्य 9 क्रिकेट बोर्ड की संयुक्त नेटवर्थ ही 3,113 करोड़ रुपए है। बीसीसीआई की नेटवर्थ दूसरे नंबर पर मौजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से करीब 28 गुना अधिक है।

देश और कमाई में हिस्सा
देश कमाई में हिस्सा
भारत 38.50%
इंग्लैंड 6.89%
ऑस्ट्रेलिया 6.25%
पाकिस्तान 5.75%
न्यूजीलैंड 4.73%
वेस्टइंडीज 4.58%
श्रीलंका 4.52%
बांग्लादेश 4.46%
अफ्रीका 4.37%
जिम्बाब्वे 2.94%
अफगानिस्तान (अफगान) 2.80%

सभी क्रिकेट बोर्ड की अनुमानित नेटवर्थ

क्रिकेट बोर्ड (देश) अनुमानित नेटवर्थ
भारत 18,760 करोड़
ऑस्ट्रेलिया 658 करोड़
इंग्लैंड 492 करोड़
पाकिस्तान 458 करोड़
बांग्लादेश 425 करोड़
दक्षिण अफ्रीका 392 करोड़
जिम्बाब्वे 317 करोड़
श्रीलंका 166 करोड़
वेस्टइंडीज 125 करोड़
न्यूजीलैंड 80 करोड़
ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation